आगामी चुनाव को लेकर हेमंत सोरेन ने कसी कमर, बोले- पूरी ताकत से लड़ना होगा इस बार

झारखंड में आगामी चुनाव को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी कमर कस ली है। जिस तरह से एक-एक करके हेमंत सोरेन को ईडी का छठा समन मिला है उसपर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग यह अफवाह फैला रहे हैं कि मैं मैं दिुमका नहीं आऊंगा, लेकिन जबतक हेमंत सोरेन जिंदा है लोगों को किसी भी तरह की कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चुनाव के लिए अपनी कमर कस लीजिए।

दुमका पहुंचने के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि आप लोगों को किसी भी तरह की कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम लोगों ने एक साथ मिलकर अलग झारखंड की लड़ाई लड़ी है और अपने हक व अधिकार को लेना हमे आता है।

HEMANT SREN

हम अपने हक और अधिकार को लेकर हेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास एक लाख 36 हजार करोड़ रुपए का बकाया है लेकिन इसे अभी तक नहीं दिया गया है। अब हमे इसे छीनकर लेना होगा। अगर केंद्र सरकार हमे यह राशि देती है तो राज्य की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी।

बकाया राशि का जिक्र करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रदेश के पेंशनधारियों को 1000 रुपए की बजाए 2500 रुपए दिया जा सकता है। यही नहीं 1200 रुपए के बदले आप लोगों को सिर्फ 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलता। इस राशि से 10-10 लाख रुपए देकर युवाओं को रोजगार से जोड़ने की कोशिश की जाती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार हमारी अपेक्षा कर रही है। आज भी पेंशनधारियों को सिर्फ 1000 रुपए मिल रहे हैं, जबकि बिहार में यह राशि 400, ओडिशा में 500 और छत्तीसगढ़ में सिर्फ 350 रुपए है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार एक-एक कार्यकर्ता को कमर कसकर चुनाव लड़ना है। इस बार हमे आर-पार की लड़ाई करनी है। संगठन को मजबूत करना है और इसे और भी धारदार बनाना है। अगले साल लोकसभा और विधानसभा दोनों ही चुनाव होने हैं, जोकि काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। हमे सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। जो लोग छूट गए हैं उन्हें इन योजनाओं का लाभ दिलाना है। इस बार हमे मजबूती के साथ चुनाव लड़ना है, किसी भी तरह की साजिश और कुटिलता का डटकर सामना करना है। हमे सजग और जागरूक रहने की जरूरत है। झामुमो इस माटी की माटी है और जल जंगल जमीन हमारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+