झारखंडः सीएम हेमंत सोरेन को आया जान से मारने की धमकी भरा ई-मेल, लिखा- सुधर जाओ नहीं तो...

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी मिली है। यह दोनों धमकी दो अलग-अलग मेल के जरिये मिली हैं। वहीं सीएम को जान से मारने की धमकी के मामले को दर्ज कर सीआईडी ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस पूरे मामले पर अधिकारी कुछ भी अभी साफ तौर पर नहीं कह रहे हैं। लेकिन धमकी मिलने के बाद सीएम की सुरक्षा व्यव्सथा चाक-चौबंद कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हेमंत सोरेन को ईमेल पर जान से मारने की धमकी मिली है।

Recommended Video

    Jharkhand के CM Hemant Soren को मिली जान से मारने की धमकी, लिखा- सुधर जाओ नहीं तो | वनइंडिया हिंदी
    cm hemant soren receive threat email and cid do investigation

    सीएम हेमंत सोरेन को भेजे गए ईमेल में लिखा है कि सुधर जाओ, नहीं तो जान से मार दिए जाओगे। यह मामला कितना गंभीर है, आप इस बात से ही अंदाजा लगा सकते हैं कि धमकी मिलने के बाद मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों को खास सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है। वहीं धमकी जिसे कंप्यूटर से आया है उसकी आईपी एड्रेस के जरिये सीएम को धमकी देने वाले तक पहुंचने की कोशिश जारी है।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ई-मेल पर धमकी दिए जाने पर जेएमएम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के केद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि सीएम की लोकप्रियता से घबराकर ऐसी हरकत की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरे मामले की जांच कराएगी। राजनीतिक प्रतिद्वंदिता पर मनोज पांडे ने कहा कि सीएम की छवि ऐसी है कि राजनीतिक दलों के लोग उनके बेहद करीबी हैं। इसलिए उन्होंने किसी भी राजनीतिक धमकी से साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे जिस किसी का भी हाथ होगा सरकार कड़ी कार्रवाई करने से नहीं चूकेगी।

    हालांकि ये भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि फर्जी ईमेल के जरिये ही ये पूरा घटनाक्रम हुआ है। फिलहाल वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गोपनीय तरीके से मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। आपको बता दें कि हाल के दिनों में नक्सलियों के द्वारा रांची में दस्तक दी गई है और पोस्टरबाजी जैसी घटना भी हुई है। ऐसे में इस थ्रेट का नक्सली कनेक्शन है या नहीं इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+