झारखंड: किसानों के लिए कर्जमाफी पर काम कर रही है राज्य सरकार, 5800 करोड़ रुपए होंगे माफ
रांची। Loan waiver of farmers in Jharkhand किसानों के हित में झारखंड सरकार एक बहुत बड़ा फैसला लेने वाली है। दरअसल, सरकार किसानों की कर्जमाफी योजना को अगले वित्त वर्ष में लाने पर विचार कर रही है। सोमवार को कृषि बजट की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में इस योजना को लागू करने के संकेत दिए गए। कृषि मंत्री बादल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कृषि विभाग की तमाम चालू योजनाओं को अगले वित्तवर्ष में भी जारी रखने पर सहमति बनी।

किसानों का 5800 करोड़ रुपए का कर्ज होगा माफ
कृषि मंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा और जयपाल सिंह मुंडा के नाम पर कुछ नई योजनाओं को शुरू करने के लिए भी अधिकारियों से सुझाव मांगे हैं। इस वित्तवर्ष किसानों की कर्ज माफी योजना के तहत बजट में 2000 करोड़ का प्रावधान कर कर्जमाफी की प्रक्रिया शुरू भी कर दी गई। किसानों के कर्ज को लेकर हुए आकलन में यह बात सामने आई कि किसानों पर करीब 5800 करोड़ का कर्ज है। इतने बड़ कर्ज की वजह से राज्य के किसान एनपीए के दायरे में आते जा रहे हैं। इसी वजह से सरकार ऋण माफी की घोषणा कर रही है।
कृषि बजट की मीटिंग में ये अधिकारी रहे शामिल
कृषि बजट की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में कृषि मंत्री के अलावा कृषि सचिव अबु बकर सिद्दीकी, संयुक्त सचिव सुनील कुमार सिन्हा, कृषि निदेशक निशा उरांव, पशुपालन निदेशक नैंसी सहाय, बागवानी निदेशक वरुण रंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications