नमाज रूम आवंटन: CM हेमंत सोरेन का बीजेपी पर हमला, कहा- ऐसी मानसिकता राज्य के विकास में बाधक

रांची, 6 सिंतबर। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र जारी है। जिसके पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष ने एक बड़ा फैसला लिया था, जिसके तहत उन्होंने विधानसभा भवन में नमाज अदा करने के लिए नमाज कक्ष के रूप में कमरा संख्या TW-348 को आवंटित किया। जिस पर बीजेपी ने सवाल उठाए थे। बाद में जब बजट पेश हुआ, तो उस दौरान उसके विधायकों ने जमकर हंगामा किया। अब मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नाराजगी जताई है।

Namaz

मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कि बीजेपी नमाज पढ़ने के लिए जगह आवंटित होने पर हंगामा कर रही है। इस तरह की मानसिकता राज्य के विकास में बाधक है। वहीं कुछ मंत्रियों ने नमाज के लिए आवंटित कमरा संख्या TW-348 का नाम प्रार्थना स्थल रखने की सलाह सीएम को दी थी। जिस पर उन्होंने कहा कि ये कोई समाधान नहीं है। अगर आपको अपने दिल में विश्वास है तो आप हर जगह भगवान पाएंगे, अगर आपके दिल में एक राक्षस है, तो आपको चारों ओर दुश्मन मिल जाएंगे।

विरोध का नया तरीका
एक ओर विधानसभा का सत्र जारी है, तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी विधायक नमाज कक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस फैसले के खिलाफ सोमवार को कई विधायकों ने विधानसभा परिसर में ही भजन-कीर्तन शुरू कर दिया। वो कमरे का आवंटन तुरंत रद्द करने की मांग कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर विरोध के दौरान देवघर के बीजेपी विधायक नारायण दास बकायदा पुजारी की वेशभूषा में पहुंचे। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी तब तक अपना विरोध जारी रखेगी, जब तक आवंटन रद्द नहीं हो जाता है।

सदन में लगाए नारे
वहीं सोमवार को जैसे ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई, वैसे ही 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए बीजेपी विधायक वेल में चले गए। विधानसभा स्पीकर ने कई बार उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माने, जिस पर सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+