झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र देखने पहुंचे छात्र-छात्राओं से सीएम हेमंत सोरेन ने की मुलाकात

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन था। झारखंड के चल रहे शीतकालीन सत्र में सदन की कार्यवाही देखने के लिए मास कम्‍युनिकेशन के छात्र पहुंचे। इस मौके पर छात्र छात्राओं से मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। सीएम सोरेन ने छात्र-छात्राओं को विधानसभासत्र से जुड़ी बातों के बारे में जानकारी दी।

Chief Minister Hemant Soren
मुख्यमंत्री से झारखण्ड विधानसभा के चल रहे शीतकालीन सत्र में सदन की कार्यवाही देखने के लिए गोस्सनर कॉलेज रांची के मास कम्युनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन डिपार्टमेंट के छात्र- छात्रा थे। मास कम्‍युनिकेशन के छात्रों ने विधानसभा सत्र की कार्यवाही और नियमों के बारे में जानकारी हासिल की।

बता दें झारखंड विधानसभा अध्‍यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने शीतकालीन विधानसभा सत्र को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है। 15 दिसंबर से विधानसभा सत्र शुरू हुआ था।

वहीं सत्र के आखिरी दिन मुख्‍यमंत्री हेमं‍त सोरेन ने कहा जल्‍द हमारी पार्टी की सरकार चार साल का कार्यकाल पूरा कर लेगी। इसके साथ ही उन्‍होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी ने पहले दिन से ही बाधाएं पैदा करने की हर संभव कोशिश की लेकिन हमारी सरकार ना केवल अपना पांच साल का पूरा कार्यकाल पूरा करेगी बल्कि अगले विधानसभा चुनाव में बंपर जीत हासिल करके दोबारा सरकार भी बनाएगी।

मुख्‍यमंत्री सोरेने ने भाजपा के तीन विधायकों को सदन से निलंबित करने के मुद्दे पर सोरेन ने संसद का उदाहरण दिया। उन्‍होंने कहा लगभग 21.5 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसदों को लोकसभा और राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया। अब वे (भाजपा) हमें उपदेश दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+