हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- मुफ्त में केंद्र दिलाए वैक्सीन

रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने प्रदेश के 18 से 44 उम्र के लोगों की टीकारकरण के लिए फ्री में वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की है। पत्र में स्पष्ट रूप से हेमंत सोरेन ने लिखा है कि प्रदेश की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। ऐसे में वह सीमित संसाधनों के चलते वैक्सीनेशन पर करीब 1100 करोड़ रुपये का खर्च उठाने में समर्थ नहीं हैं। बता दें कि झारखंड में करीब एक कोरड़ 57 लाख लोग 18 से 44 आयुवर्ग के भीतर हैं, जिन्हें वैक्सीन लगानी है। मीडिया रिपोर्ट् के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि इतने लोगों के वैक्सीनेशन के लिए राज्य पर 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बोझ पड़ेगा।

cm hemant sore wrote letter to pm modi for free vaccine

इसके अलावा आने वाले समय में 12 से 18 आयु वर्ग में वैक्सीनेशन शुरू होगा तो और 1000 करोड़ रुपये का खर्च होगा, जिसे वहन कर पाना झारखंड के लिए बेहद मुश्किल होगा, क्योंकि कोरोना काल में राज्य के वित्तीय संसाधन पहले ही बोझ सह रहे हैं। इसके अलावा हेमंत सोरेन ने कहा कि चूंकि वैक्सीनेशन ही माहामरी को काबू करने का एकमात्र उपाय है इसलिए जरूरत के अनुसार प्रदेश को वैक्सीन सप्लाई को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

इसके अलावा पत्र में उन्होंने लिखा कि आजाद भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि टीकाकरण के लिए राज्यों पर वित्तीय जिम्मेदारी डाली गई। यह सहकारी व्यवस्था के सिद्धांत के विरुद्ध है। गौरतलब है कि हाल में वैक्सीन डोज बर्बाद होने के मुद्दे पर हेमंत सोरेन ने केंद्र से सीधे भिड़ चुके हैं। पत्र में राज्य की मजबूरी, सिद्धांतों और जारी समस्याओं का हवाला देते हुए सोरेन ने लिखा कि सभी आयु वर्ग के ​लोगों के लिए केंद्र को मुफ्त वैक्सीन देना चाहिए। फिलहाल 'राज्य को जिस तरह से कम वैक्सीन दी गई, उसके चलते वैक्सीनेशन अपेक्षा अनुसार नहीं हो सका। आगे तीसरी लहर पर असरदार ढंग से नियंत्रण के मद्देनजर समय से जरूरत अनुसार वैक्सीन मिलना ही चाहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+