Jharkhand: सीएम चंपई सोरेन ने महिला महासम्मेलन को किया संबोधित, कहा- सरकार सदा आपके लिए खड़ी रहेगी
Jharkhand: झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र हैं। अब महिलाएं पुरुषों के बराबर सब कुछ करने में सक्षम हैं। सोरेन सोमवार को मोरहाबादी ( मैदान में सखी मंडल की महिलाओं की राज्यस्तरीय एक्सपोजर एवं क्षमता संवर्धन शिविर सह महिला महासम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कार्यक्रम में 55 हजार महिला सखी मंडलों के बीच 825 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की।

सीएम चम्पाई सोरेन ने कहा कि मैं आज इस मंच से यहां उपस्थित सभी महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियों से अपील करना चाहता हूं कि आप अपनी प्रतिभा पहचाने और विश्वास के साथ आगे बढ़ें। हर कदम हर स्थिति में यह सरकार आपके साथ सदा खड़ी रहेगी।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार जिस तरह आप दीदियों के साथ खड़ी थी, उसी प्रकार हम भी आपके हर दु:ख और सुख में साथ रहेंगे। आपको झारखंड की सरकार की ओर से किसी भी प्रकार से कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। यह विश्वास मैं आज आप सभी को देने आया हूं। सोरेन ने आगे कहा कि घर-परिवार के साथ समाज और राज्य को सही दिशा देने में एसएचजी ग्रुप की बहन-बेटियां निरंतर बेहतर कार्य कर रही हैं, इस महिला महासम्मेलन में प्रदेश के लगभग 30 हजार सखी मंडल की महिलाएं भाग ले रही हैं। इसी तरह बाकि चारों प्रमंडल में भी राज्य की लगभग 45 हजार सखी मंडल की बहन-बेटियां इस कार्यक्रम से जुड़ी हैं।
यह भी पढ़ें Jharkhand: सीएम चंपई सोरेन ने स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जयंती पर उन्हें किया नमन












Click it and Unblock the Notifications