Champai Soren News: चंपई सोरेन ने झामुमो की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा, 30 अगस्त को BJP में होंगे शामिल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन ने बुधवार (28 अगस्त) को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। एक्स पर एक पोस्ट में, सोरेन ने पार्टी से अपने इस्तीफे की पुष्टि की और विभिन्न मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता जताई। साथ ही ऐलान किया कि 30 अगस्त को बीजेपी का दामन थामेंगे।

सोरेन ने अपना त्यागपत्र साझा करते हुए कहा कि आज मैंने झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। झारखंड के आदिवासियों, मूल निवासियों, दलितों, पिछड़ों और आम लोगों के मुद्दों पर हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

Champai Soren

इससे पहले, 27 अगस्त को बीजेपी में शामिल होने के अपने फैसले की घोषणा करते हुए, सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में अपनी आस्था व्यक्त की। उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासियों, मूलवासियों, दलितों, पिछड़े वर्गों, गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और आम लोगों के मुद्दों और अधिकारों के लिए संघर्ष के इस नए अध्याय में आपका सहयोग अपेक्षित है।

सोरेन ने आगे कहा कि कोल्हान क्षेत्र के लोगों ने हर कदम पर उनका साथ दिया है और राजनीति से "संन्यास" लेने के उनके विकल्प को खारिज कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि केवल बीजेपी ही इस मुद्दे पर गंभीर दिखती है और अन्य दल वोटों की खातिर इसे अनदेखा कर रहे हैं।

30 अगस्त को बीजेपी में होंगे शामिल
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 26 अगस्त को सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के फैसले का खुलासा किया। असम के सीएम ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे देश के एक प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपई सोरेन ने कुछ समय पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वह 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+