Jharkhand: कल से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का बजट सत्र, विधानसभा अध्यक्ष ने रवींद्रनाथ बुलाई सर्वदलीय बैठक
Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की सरकार अपना पहला बजट पेश करने वाली है, वहीं, बजट सत्र को सही रूप से चलाने के लिए गुरुवार को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने सदन की कामकाज की रणनीति पर चर्चा करने के लिए एक सर्वदलीय बैठक की।

शुक्रवार (23 फरवरी) को इस बजट सत्र की शुरुआत हो रही है, जबकि 27 फरवरी को चंपई सोरेन की सरकार अपना बजट पेश करेगी। यह सत्र सात दिवस तक चलेगा और 2 मार्च को इसका समापन होगा। स्पीकर महतो द्वारा बुलाई गई बैठक में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, विपक्ष के नेता अमर बाउरी और अन्य दलों के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।
विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने बैठक के बाद मीडिया को बताया कि शुकवार से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है, इसलिए राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ एक औपचारिक बैठक हुई है,जिसमे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं निर्दलीय एमएलए सरयू राय और बाउरी ने कहा, "यह चंपई सोरेन सरकार का प्रथम बजट है। यह नए मुख्यमंत्री के लिए झारखंड की जनता के सामने अपनी दूरदर्शिता, दिशा और नीतियों को पेश करने का मौका है, इसलिए हमने अध्यक्ष से सत्र के दिनों को बढ़ाने का अनुरोध किया है।
ज्ञात हो कि हेमंत सोरेन को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग प्रकरण में 31 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। उनके स्थान पर जेएमएम के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना था। 5 फरवरी को चंपई सोरेन ने 47 विधायकों का समर्थन हासिल कर विश्वासमत जीत लिया था।
यह भी पढ़ें झारखंड के राजकीय माघी मेला की तैयारियां जारी, सीएम चंपाई सोरेन होंगे शामिल












Click it and Unblock the Notifications