झारखंड के राजकीय माघी मेला की तैयारियां जारी, सीएम चंपाई सोरेन होंगे शामिल
Jharkhand News: साहिबगंज के समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आगमन और आगामी राजकीय माघी पूर्णिमा मेला की तैयारी और आयोजन के सफल क्रियान्वयन हेतु समीक्षा की गई। बैठक में सुरक्षा, कार्यक्रम स्थल पर इंतजाम के संबंध में चर्चा की गई।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पुलिस लाइन मैदान में कार्यक्रम में शामिल होंगे। अबुआ आवास के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र बाटेंगे,वहीं 24 फरवरी को राजमहल अनुमंडल में उत्तर वाहिनी गंगा में राजकीय माघी का उद्घाटन भी करेंगे। इस राजकीय माघी मेला में हजारों की तादाद में सफाहोड़ आदिवासियों का आगमन होता है। सात दिन तक पूजा सह मेला का आयोजन किया जाता है। उपायुक्त हेमंत सती ने जानकारी देते हुआ कहा कि आगामी राजकीय माघी पूर्णिमा मेला 24 फरवरी से शुरू होगा। इस मेले में दूर दराज के इलाकों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। क्योंकि यह मेला आदिवासी समाज के लिए विशेष महत्व रखता है, लिहाजा जिला प्रशासन की तरफ से हर साल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई व्यवस्था की जाती है।
हेमंत सती ने जानकारी दी कि इस वर्ष भी लोगों की बेहतर सुविधा हेतु सभी व्यवस्था करने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। इस बैठक के दौरान उपायुक्त हेमंत सती ने संबंधित पदाधिकारियों से बिंदुवार राजकीय माघी पूर्णिमा मेला के आयोजन के लिए तैयारी और अन्य अवयवों की समीक्षा करते हुए विभिन्न निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने की मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा












Click it and Unblock the Notifications