Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बोकारोः घर की साफ-सफाई के लिए मिट्टी लाने गई दो महिलाओं की डूबने से हुई मौत

बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थानाक्षेत्र के जरेका गांव में गवई नदी में डूबने से दो महिलाओं की मौत हो गई। पहली महिला को बचाने के चक्कर में दूसरी महिला को जान गंवानी पड़ी। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों महिलाएं जितिया पूर्व से पहले घर की सफाई के लिए मिट्टी लाने नदी के पास गई हुई थी। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चली गईं, जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई। नदी की तेज दारा के चलते दोनों महिलाएं लाख कोशिश के बावजूद बाहर नहीं निकल पाईं। नदी के पास मौजूद अन्य महिलाओं ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी।

bokaro two woman died due to drown in river

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को नदी से बाहार निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतक महिलाओं की पहचान आंगनबाड़ी सेविका रीना महतो और विनती दिव्या के रूप में हुई है। दोनों एक ही परिवार की थी। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

चास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि महिलाएं जितिया पर्व को लेकर घर की साफ-सफाई करने के उद्देश्य से नदी के किनारे मिट्टी लाने गई थी। लौटते वक्त नदी पार करते समय दोनों गहरे पानी में फंस गई, जिससे दोनों की मौत हो गई।

अर्धनग्न अवस्था में मिली लाश

झारखंड के लोहरदगा के किस्को थाना क्षेत्र के परहेपाट पंचायत अंतर्गत गुड़गुड़िया गांव के पास कुएं से अर्धनग्न अवस्था मे महिला का शव बरामद किया गया है। खबर लिखे जाने तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है। मौके पर किस्को थाना के एसआई जोस्फीना हेमरोम पुलिस बल के साथ पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकाला। महिला के गले में बिजली का तार बंधा हुआ है। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। । पुलिस सभी बिंदुओं पर लोगों से पूछताछ कर रही है। लोगों का कहना है कि दो से 4 दिन पहले ही किसी ने महिला की हत्या कर कुएं में फेंक कर भाग गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+