झारखंडः लड़की को साथ लेकर जाता फिर कई दिनों तक बनाता था शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर खुलासा
बोकारो। झरखंड के बोकारो जिले के पेटरवार स्थित एक सरकारी आवासीय विद्यालय में पढ़ाई कर रही 10वीं कक्षा की एक छात्रा के गर्भवती होने का मामला प्रकाश में आया है। इस पूरे मामले में भोला भोक्ता नाम के युवक ने उपायुक्त को चिट्ठी लिखकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उपायुक्त को दिए गए ज्ञापन में युवक ने बताया कि पेटरवार थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी का नामांकन छठी कक्षा में कराया गया था।

बहला-फुसलाकर लड़की को साथ ले जाता था युवक
मैट्रिक की परीक्षा देने के बाद घर लौटी किशोरी बिल्कुल चुपचाप रह रही थी। फिर अचानक से एक दिन उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ। पूछताछ के दौरान छात्रा ने बताया कि सारुबेड़ा नावाडीह का रहने वाला युवक उसे बहला-फुसलाकर बार-बार स्कूल के बाहर ले जाता था फिर उसे अपने साथ कई दिनों तक बाहर रखता था

फिर छात्रा हुई गर्भवती
इस दौरान वो उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इसके चलते वह गर्भवती हो गई। बाद में मामले की जानकारी समाज के लोगों को दी गई। जब गांव वालों ने इसका विरोध किया तो चौकीदार ने धमकी देते हुए कहा कि अगर उसकी बात किसी ने नहीं मानी तो इस पूरे प्रकरण में सभी को फंसा देगा।

कड़ी कार्रवाई की मांग
इसके बाद लड़की को जबरन लड़के के घर भेज दिया। आवेदक का कहना है कि चूंकि लड़की नाबालिग है और सरकारी आवासीय स्कूल की छात्रा थी, इसलिए ऐसे में इस मामले में कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो।












Click it and Unblock the Notifications