राहुल की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पहुंची झारखंड, कहा-हम नफरत के बाजार में खोलते हैं मोहब्बत की दुकान
Bharat Jodo Nyay Yatra enters Jharkhand: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज झारखंड में प्रवेश कर गई है। इस दौरान पाकुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी कहा कि जहां वो (बीजेपी) नफरत की दूकान खोलते हैं वहां हमारे गठबंधन के साथ मोहब्बत की दूकान खोलते हैं।
राहुल गांधी ने कहा, "नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। जहां भी वो नफरत का बाजार खोलते हैं वहां कांग्रेस पार्टी, हमारे अलायन्स पार्टनर्स, मोहब्बत की दुकान खोल देते हैं।"

राहुल गांधी ने आगे कहा, "इस भारत जोड़ो यात्रा में हमने न्याय शब्द जोड़ा, पिछले साल कई लोगों ने कहा कि आपने कश्मीर से कन्याकुमारी तो कवर कर लिया, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड जैसे क्षेत्र रह गए।"
राहुल गांधी ने कहा, "न्याय की इस लड़ाई में जनभागीदारी शामिल है। आपका समर्थन हमारी ताकत है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को अपनी ताकत देने के लिए धन्यवाद।" कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की इस यात्रा में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पाकुड़ में भाग लिया।
यह भी देखें: 'हिमंत और मिलिंद जैसे लोग जल्द छोड़ दें पार्टी', कांग्रेस के 'पतन' के सवाल पर बिफरे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के श्रमिकों को पिछले दो वर्षों से उनका "बकाया" नहीं मिला है।
एक्स पर हिंदी में पोस्ट की एक लंबी श्रृंखला में, राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की ऐतिहासिक योजना मनरेगा, जो ग्रामीण श्रमिकों को उनके घर से रोजगार की गारंटी देती है, ने आज 18 साल पूरे कर लिए हैं।
यह भी देखें: Baba Siddique: राहुल गांधी ने कहा और अटकलें शुरू! क्या मिलिंद देवड़ा के बाद बाबा सिद्दीकी छोड़ेंगे कांग्रेस?












Click it and Unblock the Notifications