Baba Siddique: राहुल गांधी ने कहा और अटकलें शुरू! क्या मिलिंद देवड़ा के बाद बाबा सिद्दीकी छोड़ेंगे कांग्रेस?

मुंबई कांग्रेस के बड़े नेता बाबा सिद्दीकी ने जिस तरह से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार की तारीफों के पुल बांधने शुरू किए हैं, उससे उनके भी कांग्रेस छोड़ने की अटकलें लगने लगी हैं।

हालांकि, खुद बाबा सिद्दीकी का कहना है कि अभी वह कांग्रेस में ही हैं और वक्त आने पर बताएंगे। उनके कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को इसलिए हवा मिल रही है कि पिछले महीने ही पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा कांग्रेस छोड़कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो चुके हैं।

baba siddique mumbai congress

राहुल गांधी के बयान के बीच बाबा सिद्दीकी को लेकर अटकलें
बाबा सिद्दीकी को लेकर ऐसी कयासबाजियां क्यों लग रही हैं और उनका इसपर क्या कहना है, इसके बारे में बताने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि यह सब ऐसे समय में शुरू हुआ है, जब 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' लेकर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस तरह के संदर्भ को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है।

baba siddique mumbai congress

मैं चाहता हूं कि हिमंता और मिलिंद चले जाएं- राहुल गांधी
राहुल ने अपने एक्स हैंडल पर शुक्रवार को एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो कह रहे हैं, 'मैं चाहता हूं कि हिमंता और मिलिंद जैसे लोग (कांग्रेस से) चले जाएं। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है।'

उनके मुताबिक 'हिमंता एक खास तरह की राजनीति करते हैं, जो कि कांग्रेस की राजनीति नहीं है। क्या आपने मुसलमानों के बारे में हिमंता के कुछ बयान देखे हैं? कुछ ऐसे मूल्य हैं, जिनकी मैं हिफाजत करना चाहूंगा।'

baba siddique mumbai congress

अजित पवार अभी बीजेपी-शिवसेना के साथ हैं
दरअसल, कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दीकी ने ऐसे समय में अजित पवार के नाम के कसीदे पढ़ने शुरू किए हैं, जब वे बीजेपी और शिवसेना के साथ सरकार में हैं।

'बदकिस्मती है कि अजित पवार....'
हालांकि इसके बारे में पूछे जाने पर सिद्दीकी ने कहा है, 'अजित पवार काम में डूबे रहने वाले इंसान हैं...कभी-कभी ऐसा लगता था हमको कि बदकिस्मती है कि ये हमारा नेता नहीं है...'

baba siddique mumbai congress

भविष्य में किसी का नहीं पता- बाबा सिद्दीकी
जब उनसे सीधा पूछ लिया गया कि अजित पवार गुट की एनसीपी में जाने की अटकलबाजियों पर आप क्या कहना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा, 'मैं किसी का बंधा हुआ नहीं हूं कि सफाई दूं....पर मैं ये कहूंगा कि अभी मैं पूरी तरह से कांग्रेस में हूं....भविष्य में किसी का नहीं पता कि कौन क्या करेगा.....मुझे लगता है कि मैं कांग्रेस में ही रहूंगा....बाकी आगे ऊपर वाला जाने।'

संजय राउत पर भी की टिप्पणी
जब उनसे इन कयासबाजियों पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत की कथित टिप्पणियों के बारे पूछा गया तो वे बोले, 'मैं संजय राउत जी के बारे में क्या...इतने सीनियर नेता हैं....हर न्यूज में वे रिएक्ट करते हैं...मैं नहीं समझता हूं मुझे रिएक्ट करना चाहिए इसमें....'

baba siddique mumbai congress

वक्त आएगा तो बताऊंगा- बाबा सिद्दीकी
लेकिन, जब उनसे सीधा सवाल किया गया कि आप कब बताएंगे कि एनसीपी में जा रहे हैं, तो उनका जवाब था, 'जब वक्त आएगा तो बताऊंगा और नहीं गया तो नहीं बताऊंगा...'

कौन हैं बाबा सिद्दीकी?
बाबा सि्ददीकी मुंबई की वांद्रे वेस्ट विधानसभा सीट से तीन बार के विधायक हैं। यह विधानसभा क्षेत्र मुंबई नॉर्थ सेंट्रल लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है। सिद्दीकी सलमान खान और शाहरुख खान जैसी बॉलीवुड की हस्तियों के साथ अपनी नजदीकियों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले नेता रहे हैं।

मुंबई की फिल्मी हस्तियों के बीच वे अपनी भव्य इफ्तार पार्टी के लिए मशहूर हैं। उधर बाबा सिद्दीकी के बेटे और पहली बार के कांग्रेस एमएलए जीशान सिद्दीकी ने खुद को अजित पवार के 'पुत्र' जैसा बताया है।

हालांकि, उन्होंने अपने पिता को लेकर चल रही अटकलबाजियों के बारे में कहा है, 'मैं अपने पिता के बारे में नहीं जानता, लेकिन मैं कांग्रेस में हूं और इसे छोड़ने का कोई इरादा नहीं है।'

महाराष्ट्र में अभी बीजेपी, शिवसेना और अजित पवार गुट की एनसीपी की महायुति सरकार है। जबकि, कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी या इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+