राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़ाते हैं BJP-RSS'
Rahul Gandhi in Jharkhand: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी है और मंगलवार को झारखंड में खूंटी में यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस को निशाने पर लिया।
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस की विचारधारा लोगों को जाति, धर्म के नाम पर लड़वाती है और फिर यही लोग इसका राजनीतिक फायदा उठाते हैं।

राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा, 'हमने कन्याकुमारी से कश्मीर और मणिपुर से महाराष्ट्र तक ये यात्रा क्यों निकाल रहे हैं, क्योंकि भाजपा और आरएसएस ने देश में नफरत और हिंसा का मौहाल फैला रखा है। ये लोग एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं। एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाते हैं। भाषा के आधार पर लोगों को बांटते हैं और हिंसा फैलाते हैं।'
राहुल गांधी ने आगे कहा, 'आज देश का मीडिया अंबानी और अडानी जैसे उद्योगपतियों के लिए काम कर रहा है। ये लोग गरीब, कमजोर, दलित या आदिवासियों के हक के लिए कभी आवाज नहीं उठाएंगे। यही सबसे बड़ी वजह है कि कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है, ताकि देश की जनता को एकजुट किया जा सके, उन्हें मोहब्बत के साथ आपस में जोड़ा जा सके।'












Click it and Unblock the Notifications