अजब-गजब: विद्यालय में बच्चों के साथ लंगूर भी कर रहा पढ़ाई, 6 दिनों से लगातार आ रहा स्कूल
रतन कुमार (प्राचार्य, उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दनुआ) ने बताया कि वह पिछले शनिवार से रोज़ाना अपने टाइम पर स्कूल आ रहा है और क्लास अटेंड कर चला जाता है। वैसे तो किसी भी बच्चों को कोई नुक्सान नहीं पहुंचाया है।
हजारीबाग, 15 सितंबर 2022। बच्चों के स्कूल जाने के शौक और लगन की कई खबरें आपने पढ़ी और देखी होंगी, लेकिन जानवारों को बिना नागा स्कूल जाने की खबर आपने शायद ही पढ़ी और सुनी होगी। जानवरों का स्कूल जाना तो फिल्मों में ही देखने को मिलता है। आज हम आपको एक ऐसा मामला बताने जा रहे हैं, जहां एक लंगूर स्कूल जाने की वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसा नहीं है कि लंगूर ने सिर्फ एक दिन क्लास अटेंड किया, बल्कि वह पिछले 6 दिनों से लगातार स्कूल आ रहा है।
Recommended Video

लंगूर के स्कूल आने का वीडियो वायरल
लगूंर के स्कूल आने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला झारखंड के हजारीबाग के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दनुआ (चौपारण प्रखंड) का है। स्कूली छात्रों ने बताया कि लंगूर क्लास में आता है, बिना किसी को कुछ नुक्सान किये शिक्षक जो पढ़ाते हैं वह सुनता है और चला जाता है। वहीं स्कूल के प्राचार्य रतन कुमार ने बताया कि लंगूर स्कूल आकर क्लास अटेंड करता है, 10 बजे चला जाता है।

शनिवार से स्कूल आ रहा है लंगूर
रतन कुमार (प्राचार्य, उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दनुआ) ने बताया कि वह पिछले शनिवार से रोज़ाना अपने टाइम पर स्कूल आ रहा है और क्लास अटेंड कर चला जाता है। वैसे तो किसी भी बच्चों को कोई नुक्सान नहीं पहुंचाया है लेकिन लंगूर की वजह से स्कूल में छात्रों के बीच डर बना हुआ है। वन विभाग के अधिकारी ने रेस्क्यू करने की कोशिश की लेकिन लंगूर उनकी पकड़ में नहीं आ रहा है।

पहली बेंच पर जाकर बैठ जाता है लंगूर
शनिवार को जब लंगूर स्कूल आया तो 9वीं कक्षा में बैठ गया, उसके बाद से रोज़ाना वह अलग-अलग क्लासों में आगे वाली बेंच पर बैठ जाता है। बच्चों में लंगूर के आने से दहशत का माहौल है, वही वन विभाग के अधिकारियों से लंगूर को पकड़ने की गुहार भी लगाई। गौतम बुद्धा वन्यप्राणी आश्रयणी के वनकर्मी लंगूर को पकड़ने स्कूल पहुंचे, काफी कोशिश के बाद भी लंगूर को नहीं कर सके। वन विभाग की टीम भी लंगूर को पकड़ने के लिए कोशिश कर रही है लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिली है।
ये भी पढ़ें: बिहार: जन्मदिन का मनाया जश्न, फिर भाभी के भाई से हुआ झगड़ा, घर से बाहर निकला और हो गया कांड












Click it and Unblock the Notifications