बिहार: जन्मदिन का मनाया जश्न, फिर भाभी के भाई से हुआ झगड़ा, घर से बाहर निकला और हो गया कांड
बिहार के विभिन्न ज़िलों से बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की सोशल मीडिया पर खबर तेज़ी से वायरल हो रही है। वहीं ज़मीनी तौर पर इन दिनों किसी भी बच्चा चोर गिरोह का मामला सामने नहीं आया है।
नालंदा, 14 सितंबर 2022। बिहार के विभिन्न ज़िलों से बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की सोशल मीडिया पर खबर तेज़ी से वायरल हो रही है। वहीं ज़मीनी तौर पर इन दिनों किसी भी बच्चा चोर गिरोह का मामला सामने नहीं आया है। हालांकि विभिन्न जगहों से बच्चा चोरी के शक में पिटाई के मामले ज़रूर सामने आ रहे हैं। वहीं जब मामले की जांच की जा रही है तो दूर-दूर तक बच्चा चोरी से कोई भी संबध नज़र नहीं आ रहा है। ताज़ा मामला नालंदा के सोहसराय और दीपनगर थाना क्षेत्र का जहां भीड़ ने दो युवकों को बच्चा चोर होने के शक बुरी तरह से पीट दिया है।
Recommended Video

सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा वीडियो
युवकों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। पहला मामला रानीबीघा गांव का बताया जा रहा है, जहां स्थानीय लोगों ने एक युवक को बच्चा चोर समझकर कर बंदी बना लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं भीड़ में मौजूद लोगों ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। हालांकि युवक के पिटाई के दौरान पुलिस ने मौक़ पर पहुंच कर युवक को भीड़ से छुड़ाया और फिर इलाज के लिए बिहार शरीफ़ सदर अस्पताल में भर्ती करवा दिया।

भाभी के जन्मदिन के मौक़े पर आया था भाई के ससुराल
घायल युवक की पहचान आशीष कुमार निश्चलगंज (परबलपुर प्रखंड) निवासी के रुप में हुई है। सुनील कुमार जायसवाल (थानाध्यक्ष) की मानें तो आशीष (पीड़ित युवक) भाभी के जन्मदिन के मौक़े पर अपने भाई के ससुराल शोभी बीघा गांव गया था। रात भर पार्टी करने के बाद भाइ के साले किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी बात से नाराज़ हो कर युवक भाइ के ससुराल से पैदल ही घर जाने के लिए निकल पड़ा। इसी दौरान युवक को लगा कि राणा बीघा गांव के पास दो बाइक सवार लोग उसका कर रहे हैं। बाइक सवार की डर से युवक एक घर में छिप गया।

बच्चा चोर समझकर लोगों ने कर दी पिटाई
युवक के घर में छिपने के दौरान ही गांव के एक आदमी ने उसे देख लिया और शोर मचाते हुए भीड़ को इकट्ठा कर ली। जब भीड़ वहां पहुंची तो युवक को पकड़ कर उसके सामान की तलाशी शुरू कर दी। युवक के बेग की तलाशी लेने पर दवा और एक चाकू बरामद हुआ। दवा और चाकू देखते ही ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया और फिर बेरहमी से पिटाई करने लगे। जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना मिली। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को छुड़ाया और इलाज करवाने के बाद उसके परिजन को सौंप दिया। पुलिस की जांच में पता चला की युवक नसिक रूप से विक्षिप्त है।

ग्रामीणों ने की युवक की बुरी तरह पिटाई
बच्चा चोरी के शक में युवक की पिटाई को दूसरा मामला सोहसराय थाना क्षेत्र के लोहगानी मोहल्ला का है। जहां मंगलवार के दिन उग्र भीड़ ने बच्चा चोर समझकर युवक की बुरी तरीके से पिटाई कर दी। दर्जनों लोगों ने लात-घूंसे से युवक की पिटाई करते रहे और युवक छोड़ने की गुहार लगाता रहा। मामले की सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों के चंगुल से युवक को छुड़ाया। जख्मी हालत में युवक को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। युवक की पहचान रामदास सोहसराय निवासी के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें: बिहार: दोहा में हुई युवक की मौत, आखिरी दीदार की उम्मीद में दर-दर की ठोकरें खा रहा परिवार
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications