झारखंड चुनाव में भाजपा की हार पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?
दिल्ली। झारखंड के चुनाव परिणाम में झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस गठबंधन ने बाजी मारी है और हेमंत सोरेन का अगला मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है। इस जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हेमंत सोरेन को बधाई दी है।

केजरीवाल ने भाजपा की हार पर कहा कि झारखंड में आखिरी दो चरणों के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं ने नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के मुद्दे को जोरशोर से उछाला। केजरीवाल ने कहा कि ऐसा लगता है कि कम से कम झारखंड के लोगों ने तो इसके खिलाफ वोट दिया है।
केजरीवाल ने कहा कि लोग काम करनेवालों को वोट देते हैं और भाजपा सरकार ने झारखंड में काम नहीं किया है। भाजपा नेताओं के अंदर अहंकार भर चुका है।
मनीष सिसोदिया ने कसे तंज
भाजपा की करारी हार पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने महाराष्ट्र में हुए सियासी ड्रामे की याद दिलाते हुए ट्वीट किया कि झारखंड की जनता ने जनादेश दिया है। इसमें यह आदेश भी शामिल है कि सरकार बनाने के लिए सुबह पांच बजे राष्ट्रपति महोदय को डिस्टर्ब न किया जाय और राज्यपाल महोदय भी अलसुबह चोरी-छिपे सरकार को शपथ दिलाने का कष्ट न उठाएं।












Click it and Unblock the Notifications