JAC 12वीं की टॉपर बनी Ankita Dutta, 477 अंक लाकर रचा इतिहास, डॉक्टर बनने का सपना लिए अपना ये मास्टरप्लान!
JAC 12th Topper Ankita Dutta: झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट 2025 में इस साल एक ऐसा नाम सामने आया है, जिसने पूरे राज्य का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वो नाम है अंकिता दत्ता का। गोविंदपुर के एक सरकारी स्कूल की छात्रा अंकिता ने 500 में से 477 अंक हासिल कर झारखंड की 12वीं साइंस स्ट्रीम में टॉप किया है। यह सिर्फ एक टॉप रैंक नहीं, बल्कि एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी है, जिसमें मेहनत, अनुशासन और सपनों को साकार करने की जिद शामिल है।
जहां बड़े शहरों के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को बेहतर संसाधन और सुविधाएं मिलती हैं, वहीं अंकिता ने सीमित साधनों के बीच भी कमाल कर दिखाया। उन्होंने मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई को अपनी प्राथमिकता बनाया और हर दिन तय समय पर पढ़ाई करके यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता सिर्फ अंक नहीं, बल्कि उन लाखों छात्रों के लिए एक उम्मीद की किरण है जो साधारण परिस्थितियों में रहते हुए भी असाधारण सपने देखते हैं।

अंकिता की पढ़ाई का तरीका
राजकीयकृत +2 हाई स्कूल, गोविंदपुर की छात्रा अंकिता बताती हैं कि उन्होंने टाइम टेबल बनाकर रोजाना 6 से 8 घंटे पढ़ाई की। स्कूल के अलावा उन्होंने सेल्फ स्टडी पर पूरा फोकस किया। उनके अनुसार, रिवीजन और पिछले साल के प्रश्नपत्रों को हल करना उनकी सफलता की कुंजी रही। वे इंटरनेट का सीमित और पढ़ाई के लिए ही इस्तेमाल करती थीं।
ये भी पढ़ें: JAC Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस-कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी, लिंक के अलावा ऐसे देखें मार्क्स
मोबाइल और सोशल मीडिया से बनाई दूरी
अंकिता ने बताया कि उन्होंने 12वीं की पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। उनका मानना है कि मोबाइल डिसट्रैक्शन का बड़ा कारण होता है और अगर इसका सही इस्तेमाल न किया जाए तो पढ़ाई पर असर पड़ सकता है। यही वजह है कि उन्होंने अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रखा।
परिवार और शिक्षकों का मिला पूरा सहयोग
अंकिता की सफलता में उनके माता-पिता और शिक्षकों का अहम योगदान रहा। उनके पिता एक प्राइवेट कर्मचारी हैं और मां गृहिणी हैं। परिवार ने हर मोड़ पर उनका हौसला बढ़ाया और पढ़ाई के लिए हर मुमकिन सपोर्ट दिया। स्कूल के शिक्षकों ने भी नियमित मार्गदर्शन और कठिन विषयों में सहायता की।
बनना चाहती हैं डॉक्टर
अंकिता का सपना है कि वे एक डॉक्टर बनें और समाज की सेवा करें। इसके लिए उन्होंने NEET की तैयारी पहले ही शुरू कर दी है। वे कहती हैं कि विज्ञान की पढ़ाई उन्हें हमेशा से पसंद रही है और वे मेडिकल क्षेत्र में कुछ बड़ा करना चाहती हैं।
अन्य टॉपर्स को भी दी बधाई
अंकिता ने रिजल्ट के बाद अपने साथियों और अन्य टॉपर्स को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से कोई भी छात्र सफलता पा सकता है, बस खुद पर विश्वास होना चाहिए।
अंकिता की सफलता की कहानी न केवल झारखंड, बल्कि देशभर के छात्रों के लिए एक उदाहरण है कि अगर इरादा मजबूत हो और मेहनत सच्ची, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं।
ये भी पढ़ें: JAC Result 2025 Topper List: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, साइंस-कॉमर्स स्ट्रीम में कौन रहे टॉपर?












Click it and Unblock the Notifications