JAC Result 2025 Topper List: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, साइंस-कॉमर्स स्ट्रीम में कौन रहे टॉपर?
JAC 12th Topper 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आखिरकार 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। फिलहाल यह रिजल्ट सिर्फ साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए घोषित किया गया है। छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in, jac.nic.in और jharresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
इस साल करीब 3.3 लाख से ज्यादा छात्रों ने झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा दी थी। रिजल्ट घोषित होते ही वेबसाइट पर एक साथ बड़ी संख्या में छात्रों के आने से वेबसाइट स्लो हो सकती है या कभी-कभी क्रैश भी हो जाती है। ऐसे में छात्र दूसरे विकल्पों का सहारा भी ले सकते हैं।

साइंस स्ट्रीम के टॉपर्स की लिस्ट
इस बार साइंस स्ट्रीम में कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। टॉपर्स की लिस्ट इस प्रकार है:
1.अंकिता दत्ता - 477/500 मार्क्स; राजकीयकृत +2 हाई स्कूल गोविंदपुर
2.अंकित कुमार साह - 476/500 मार्क्स; नोवामुंडी इंटर कॉलेज नोवामुंडी
3.किशोर कुमार - 474/500 मार्क्स; +2 हाई स्कूल बरकागांव
3.जगन्नाथ सिंह चौधरी - 474/500 मार्क्स; वीके मजदूर इंटर कॉलेज चास
3.हिमांशु कुमार - 474/500 मार्क्स; विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज विष्णुगढ़
ये भी पढ़ें: JAC Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस-कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी, लिंक के अलावा ऐसे देखें मार्क्स
इन प्लेटफॉर्म्स पर भी चेक करें रिजल्ट
अगर आधिकारिक वेबसाइट्स स्लो चल रही हों या खुल न रही हों तो छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) की वेबसाइट (digilocker.gov.in) या ऐप के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं।
SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट
जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे ऑफलाइन तरीके से भी रिजल्ट जान सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करना होगा -
- JAC12 रोल नंबर
- और भेजना होगा 5676750 पर।
कुछ ही समय में रिजल्ट SMS के जरिए मोबाइल पर आ जाएगा।
रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स
- ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं
- 'JAC 12th Result 2025' लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखेगा
- डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें
आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों को करना होगा थोड़ा इंतजार
फिलहाल झारखंड बोर्ड ने सिर्फ साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया है। आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों को कुछ समय और इंतजार करना होगा। जैक जल्द ही आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट भी जारी करेगा।
ये भी पढ़ें: RBSE Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी, वेबसाइट के अलावा DigiLocker-SMS से चेक करें रिजल्ट












Click it and Unblock the Notifications