JAC Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस-कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी, लिंक के अलावा ऐसे देखें मार्क्स

JAC 12th Result 2025: लंबे इंतजार के बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। लाखों छात्र जो परीक्षा के बाद से ही अपने प्रदर्शन को लेकर उत्सुक थे, अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन, ऑफलाइन और डिजिलॉकर जैसे कई विकल्पों से आसानी से चेक कर सकते हैं।

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्रों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। हालांकि, वेबसाइट पर एक साथ भारी संख्या में छात्रों के लॉगिन करने से कई बार वेबसाइट स्लो या क्रैश भी हो सकती है। ऐसे में छात्रों के लिए डिजिलॉकर और SMS जैसे विकल्प भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे वे बिना किसी रुकावट के अपना रिजल्ट देख सकें।

JAC 12th Board Result 2025

इस साल कॉमर्स के छात्रों का पास प्रतिशत 91.2% रहा, जबकि साइंस स्ट्रीम के 79.26% छात्र पास हुए हैं। इस साल झारखंड बोर्ड ने 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च के बीच आयोजित की थीं। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 5 मार्च से 20 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं।

इस बार झारखंड बोर्ड ने रिजल्ट देखने की प्रक्रिया को काफी आसान और डिजिटल बना दिया है, ताकि हर छात्र तक समय रहते उसकी मेहनत का परिणाम पहुंच सके। इस आर्टिकल में जानिए कि आप किन-किन तरीकों से झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं, अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है तब भी!
ये भी पढ़ें: JAC 10th Result 2025: कौन है झारखंड बोर्ड रिजल्ट में टॉप करने वाली गीतांजलि? IAS बनने के लिए कर रही मेहनत!

वेबसाइट पर ऐसे करें रिजल्ट चेक

JAC 12वीं रिजल्ट 2025 देखने के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और jharresults.nic.in पर जा सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • वेबसाइट jacresults.com / jac.jharkhand.gov.in / jharresults.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर "JAC 12th Result 2025" लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें
  • सबमिट करें और स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देखें
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट लें

डिजिलॉकर से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

अगर वेबसाइट पर ट्रैफिक के कारण रिजल्ट नहीं खुल रहा है तो डिजिलॉकर एक अच्छा विकल्प है। छात्र digilocker.gov.in वेबसाइट या ऐप पर जाकर अपना आधार या मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करें।

डिजिलॉकर पर ऐसे देखें रिजल्ट

  • Education सेक्शन में जाएं
  • Jharkhand Academic Council या Jharkhand State Board चुनें
  • रोल नंबर डालें और रिजल्ट/मार्कशीट डाउनलोड करें

ऑफलाइन तरीके से भी मिल सकता है रिजल्ट

जो छात्र इंटरनेट की सुविधा नहीं होने या वेबसाइट खुलने में दिक्कत आने के कारण ऑनलाइन रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं, वे SMS और स्कूल के जरिए भी रिजल्ट जान सकते हैं।

SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं
  • टाइप करें: JAC12 रोल नंबर
  • इसे 5676750 पर भेजें
  • कुछ ही देर में आपके नंबर पर रिजल्ट SMS के जरिए आ जाएगा

स्कूल से भी मिल सकती है जानकारी

JAC हर स्कूल को छात्रों की मार्कशीट भेजता है। छात्र अपने स्कूल जाकर रिजल्ट और प्रमाणित मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।

आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों को करना होगा इंतजार

फिलहाल JAC ने केवल साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया है। 12वीं आर्ट्स के छात्र अभी थोड़ा इंतजार करें, जल्द ही उनके परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: JAC Result 2025: झारखंड बोर्ड आज जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, इस लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+