झारखंड में भूत भगाने के लिए मौलाना ने युवती के साथ की मारपीट, होंठों पर रख दी जलती अगरबत्ती

रांची, 3 अप्रैल। झारखंड (Jharkhand) के चतरा जिले (Chatra District) में एक झाड़ फूंक करने वाले ओझा को गिरफ्तार किया गया है। ओझा पर एक युवती को झांसे में लेकर उसके साथ मारपीट करने का आरोप है। होली खेलने के बाद बीमार हुई युवती को एक मौलाना ने उसे ठीक करने के बहाने अपने झांसे में ले लिया था।

Concept Image

झारखंड (Jharkhand के चतरा जिले (Chatra District) में एक युवती होली खेलने के बाद बीमार हो गई। जब इलाज कराने पर उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो वह अंधविश्वास के चक्कर में आकर एक झाड़ फूंक करने वाले मौलाना के झांसे में आ गई। युवती को बताया गया कि उसके ऊपर बुरी आत्माओं का साया है। इसकी वजह से दवा का असर नहीं हो रहा। युवती के परिजनों की मानें तो ओझा मौलाना मोहम्मद वाहिद ने उसे ठीक करने का आश्वासन दिया था। इस पर युवती को मौलावी पर भरोसा हो गया। बाद में मौलाना ने बुरी आत्माओं को भगाने के लिए अगरबत्ती से जलाने और कथित तौर पर युवती की पिटाई की। जिसके बाद युवती के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

आरोप है कि बाद में मौलाना भूत भगाने की आड़ में युवती के साथ मारपीट करने लगा। युवती की उम्र 14 वर्ष है। युवती के परिजनों का कहना है कि मौलवी उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगाय। उसने उसके साथ मारपीट की। वह यहीं नहीं माना मौलाना ने युवती के चेहरे, होंठ और हाथों को जलती अगरबत्ती से जला दिया। इसके बाद लड़की को चतरा जिले के सदर अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत बिगड़ने पर उसे रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में भर्ती कराया गया।

वहीं पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि वाहिद (35) को लड़की के परिवार की तहरीर पर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की संगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। मौलाना पर धारा भादवि की धारा 307 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (PCSO) अधिनियम के तहत कर्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+