'सीएम हेमंत सोरेन पर लगे आरोप बेबुनियाद', सुप्रियो भट्टाचार्य ने बीजेपी पर बोला जमकर हमला
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर सैयद जफर इस्लाम ने पत्रकार वार्ता कर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमीन घोटाले का गंभीर आरोप लगाया था। मंगलवार को आरोपों का झारखंड मुक्ति मोरचा के महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने ना सिर्फ बचाव किया बल्कि बीजेपी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा अगर हम सवाल पूछते हैं कि गुजरात पॉवर कॉरपोरेशन का पैसा अडाणी ने क्यों खाया, जो गुजरात सरकार ही कहती है ? तो वह हमसे सवाल करने लगते हैं।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने जानकारी दी की झारखंड प्रदेश बनने के बाद से ही हेमंत सोरेन परिवार को जमीन घोटाला मामले में फंसाने का प्रयास किया जा रहा था। जो मामलाा कल उठाया गया वह वर्ष 2002 में सबसे पहले तात्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी दुखा भगत के समय भी आया था। रघुवर जी ने जो दस्तावेज का पुलिंदा दिखाया, एसआईटी का गठन किया। हर 3 महीने में एक बार पत्रकार वार्ता किया जाता था। वही दस्तावेज फिर से सामने आया। यही दस्तावेज हाईकोर्ट में भी गया था। हाईकोर्ट ने फाइन की। एसआईटी ने क्लीन चिट दी।
इस मामले में जांच को लेकर सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी की कोशिश है कि लोग इन बातों पर उलझे रहें। आपको जिनसे जांच करवानी है करवाइये लेकिन जांच गुजरात के मुंद्रा पोर्ट की भी होनी चाहिए। कहां गयी वो हिरोईन? वो ड्रग्स और किसके माध्यम से आया था। क्यों जवाब नहीं मिलता इसका।
भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, एमपी में तख्तापलट हुआ कर्नाटक में विधायकों को मुंबई ले जाया गया । महाराष्ट्र में तो गजब हुआ, विधानसभा से निकलकर सीधे गुजरात फिर गोवाहाटी, गोवा फिर सीधे सीएम। इन्हें लगता है यह सब देश जानता नहीं है। भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के घोटाले चर्चा में रहे हैं। एनसीपी के अजित पवार पर घोटाले का आरोप लगा उन्हें डिप्टी सीएम बना दिया जाता है। असम में हेमंत बिस्वा शर्मा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे उसे सीएम बना दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications