56th Engineer's Day: झारखंड में याद किए गए भारत के महान इंजीनियर सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया
Engineers Day: भारत में हर साल 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन महान महान अभियंता भारत रत्न कर्नाटक के कोलार जिले के चिक्काबल्लापुर तालुका निवासी सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को समर्पित है। इस साल 56वें इंजीनियर्स डे के मौके पर झारखंड इंजीनियरिंग सर्विस एसोसिएशन रांची ने विश्वेश्वरैया को श्रद्धासुमन अर्पित किया गए।
इस साल 'इको फ्रेंडली सस्टेनेबल एंड इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट' विषय पर तकनीकी चर्चा की गई। कार्यक्रम में भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञ एवं अनुभव प्राप्त अभियंताओं के साथ-साथ राज्य के सभी तकनीकी विभाग के समस्त अभियंता मौजूद रहे।

इंजीनियर्स डे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरुण कुमार सिंह आईएएस, विकास आयुक्त, झारखंड उपस्थित हुए। साथ ही साथ अजय कुमार सिंह, आईएएस प्रधान सचिव ग्रामीण कार्य विभाग और डॉ. मनीष रंजन, आईएएस सचिव पेयजल व स्वच्छता विभाग की विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
तकनीकी परिचर्चा के विषय अनुरूप झारखंड अभियंता सेवा संघ (JESA) ने 56वें इंजीनियर्स डे के अवसर पर झारखंड के प्रसिद्ध पर्यावरण योद्धा सुश्री चामी मुर्मू को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि JESA द्वारा आयोजित तकनीकी परिचर्चा झारखंड में इंजीनियर्स को संवर्धित करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। इस अभियंता दिवस समारोह में बड़ी संख्या में संवेदक एवं कंसल्टेंट के प्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया गया।
सवांद सूत्र - अभिषेक कुमार, झारखंड
{document1}












Click it and Unblock the Notifications