झारखंडः प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 4815, मरने वालों की संख्या हुई 44

रांची। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 239 नए मामले सामने आये हैं। इन नए मामलों के साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4815 पहुंच गया है। वहीं छह संक्रमितों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हो गयी है। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक 2513 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कुल 2263 एक्टिव केस हैं।

4815 corona positive case in state and 44 people died

बता दें कि पिछले माह 88 वर्षीय महिला दिल्ली से रानीबाजार पहुंची थी। वह एक शादी समारोह में शामिल हुई थी, जहां तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मौत के बाद वह जांच में कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी। इसके बाद महिला के तीन बेटों की मौत कोरोना से हो गयी। वहीं शुक्रवार को चौथे बेटे ने भी दम तोड़ दिया। हालांकि उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है। इसी के साथ इस परिवार में मृतकों की संख्या पांच हो गयी है।

16 जुलाई को परिवार के 60 वर्षीय सदस्य की मौत जमशेदपुर में इलाज के दौरान हो गयी। वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। वहीं 16 जुलाई को 7435 सैंपल लिये गये थे, जिसमें 6866 सैंपल की जांच की गयी है। इसके साथ ही राज्य में दो लाख 16 हजार 276 सैंपल लिये गये हैं और दो लाख तीन हजार 279 सैंपल की जांच हो गयी है। इस समय बैकलॉग में 12997 सैंपल बचे हुए हैं।

4815 corona positive case in state and 44 people died

पिछले 24 घंटे में 28 मरीज स्वस्थ हुए हैंष इनमें चतरा से एक, देवघर से दो, पूर्वी सिंहभूम से 18, हजारीबाग से एक, रामगढ़, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम से दो-दो मरीज स्वस्थ हुए हैं। आपको बता दें कि सीसीएल दरभंगा हाउस के दो अधिकारी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस कारण मुख्यालय को सैनिटाइज करने के लिए बंद किया गया है।

वहीं पंचायती राज विभाग में भी एक कर्मी कोरोना संक्रमित मिला है। विभाग को बंद कर दिया गया है। वहीं बाघमारा में बीसीसीएल के जीएम उनकी पत्नी व बेटा भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+