झांसी: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की गोली मारकर हत्या, कमिश्नर आवास के सामने खून से लथपथ पड़ा मिला शव

झांसी। उत्तर प्रदेश में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। आए दिन हत्या, लूट और अपरहण जैसी संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला झांसी जिले का है, जहां पॉश इलाके सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में मंडलायुक्त आवास के सामने बदमाशों ने एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वारादात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

woman shot dead during morning walk in jhansi

गश्त कर रही पुलिस टीम को पड़ी मिली महिला की लाश

दरअसल, शुक्रवार सुबह यूपी-112 पुलिस की गाड़ी गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम की नजर झांसी मंडलायुक्त आवास के सामने खून से लथपथ पड़ी एक महिला पर पड़ी। इसकी जानकारी सीपरी थाना पुलिस व उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस व उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। महिला को आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसएसपी ने कहा- पुलिस कर रही छानबीन

एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि मौके से एक कारतूस बरामद हुआ है। महिला की गोली मारकर हत्या की गई है। उसकी हत्या किसने और क्यों की इसकी छानबीन की जा रही है। महिला की शिनाख्त पूजा जयसवाल पत्नी प्रदीप जयसवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह आज सुबह भी पूजा टहलने गई हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+