Anil Chaudhary: 'अफसरों को देख ठाना था अधिकारी बनने का', अब झांसी पुलिस का सिपाही बना नायब तहसीलदार

Anil Chaudhary: झांसी पुलिस का सिपाही बना नायब तहसीलदार

Constable Anil Chaudhary Success Story: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2021 (uppsc pcs result 2021) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। पीसीएस (PCS) का रिजल्ट आते ही झांसी में तैनात कांस्टेबल अनिल चौधरी का अधिकारी बनने का सपना भी पूरा हो गया। जी हां...कांस्टेबल अनिल चौधरी ने पीसीएस परीक्षा में 21वीं रैंक हासिल की है और उनका चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। अनिल चौधरी की मानें तो यह उनका चौथा प्रयास था, जिसमें उन्हें सफलता मिल गई। आइए जानते है कांस्टेबल अनिल चौधरी की सक्सेस स्टोरी।

अधिकारियों को देख मिली थी प्रेरणा

अधिकारियों को देख मिली थी प्रेरणा

अनिल चौधरी मूलत: फिरोजाबाद जिले के रहने वाले है और 2016 में यूपी पुलिस में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए थे। अधिकतर उनकी ड्यूटी बड़े अधिकारियों के साथ ही लगती थी। यहां से उन्हें अधिकारी बनने की प्रेरणा भी मिली। बस फिर क्या था, कांस्टेबल अनिल चौधरी ने साल 2018 में यूपी पीसीएस (UP PCS) की तैयारी शुरू कर दी। अनिल चौधरी बताते है कि शुरूआत में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन वह इससे निराश नहीं हुए।

अनिल चौधरी अन्य लोगों के लिए बने उदाहरण

अनिल चौधरी अन्य लोगों के लिए बने उदाहरण

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कांस्टेबल अनिल शर्मा ने बताया, 'वह लगातार प्रयास करते रहे। पूरी रात ड्यूटी करने के बाद वह सुबह घर लौटकर पढ़ाई करते थे। उन्होंने तैयारी करने के लिए एक साल का अवैतनिक अवकाश भी लिया था।' अनिल चौधरी के मुताबिक, 'उन्‍होंने यह सफलता चौथे प्रयास में हासिल की है।' उन्होंने बताया कि मैंने कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन कभी भी हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत करता रहा। बता दें, सिपाही के पद पर रहते हुए ड्यूटी की जिम्मेदारी निभाते हुए अनिल चौधरी ने जो सफलता हासिल की है, वह अन्य लोगों के लिए भी बड़ा उदाहरण है।

IAS बनने का सपना अभी बरकरार

IAS बनने का सपना अभी बरकरार

अनिल चौधरी ने बताया, जिस समय रिजल्ट आया वह अपनी नाइट ड्यूटी कर रहे थे। जैसे ही रिजल्ट आया तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। रिजल्ट आने के बाद वह सो नहीं पाए हैं और उन्हें लगातार बधाई देने वालों के फोन आते रहें। अनिल चौधरी ने भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए कहा कि वह आईएएस परीक्षा की तैयारी भी जारी रखेंगे। उनका आईएएस अधिकारी बनने का सपना अभी बरकरार है। बता दें कि कांस्टेबल अनिल चौधरी ग्रामीण परिवेश से आते हैं और उनके पिता किसान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+