LIVE Jhanshi Nikay Chunav Result 2023: झांसी में बीजेपी को मिली शानदार जीत, कार्यकर्ताओं में जश्न
jhanshi Chunav Result 2023 Live Updates: झांसी नगर निगम में मेयर पद पर बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है।

Jhansi nagar nikay chunav 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव के तहत झांसी में मेयर पद के लिए सुबह वोटों की गिनती शुरू हुई। जानकारी के मुताबिक यहां बीजेपी ने शानदार जीत आसिल की है। यूपी में झांसी की मेयर सीट पर पहले चरण में चार मई को वोट डाले गए थे। इस सीट पर सपा-बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था। बीजेपी ने पूर्व मंत्री बिहारी लाल आर्य को उम्मीदवार बनाया था। यहां पढ़िए झांसी में हो रही मतगणना के ताजा अपडेट्स...
अपडेट:-
LIVE Feed
बीजेपी के बिहारी लाल आर्य की बड़ी जीत
उत्तर प्रदेश में बुंदेलों की धरती झांसी में नगर निकाय में बीजेपी को शानदार जीत हासिल हुई है। यहां भाजपा के मेयर प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को पीछे करते हुए यह जीत हासिल की है। निकाय चुनाव मके तहत झासी में झांसी नगर निगम चुनाव में 4 मई को मतदान हुआ था। इस बार भी मतदाताओं में हालांकि कोई ख़ासा उत्साह देखने को नहीं मिला।
up nikay chunav result: बीजेपी प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य आगे
झांसी में शनिवार सुबह से ही मतगणना का काम तेजी से चल रहा है। मतगणना शुरू होने के तीन घंटे बाद का ताजा समाचार ये है कि यहां बीजेपी के उम्मीदवार कांग्रेस से आगे चल रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मतगणना भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य कांग्रेस के प्रत्याशी अरविंद से करीब 43000 मतों से अधिक से आगे चल रहे हैं।
झांसी में बीजेपी के उम्मीदवार आगे
झांसी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी के उम्मीदवार बिहारीलाल मौर्य सबसे आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। झांसी में चार मई को मतदान हुआ था। मतदान के दौरान लोगों में काफी उत्साह देखा गया था।
झांसी में मतगणना शुरू, 9 बजे के बाद आएंगे मतों के रुझान
झांसी नगर निगम सीट पर मतगणना शुरू हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि देर रात की यहां मतगणना के सारे इंतजाम कर लिए गए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई है। उम्मीदवारों के एजेंट को मतगणना केंद्र के भीतर मोबाइल ले जाने पर मनाही है। अभी 9 बजे के बाद वोटों के रुझान आने शुरू हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications