चार्टर प्लेन से बारात लेकर दुल्हन को लेने रवाना हुआ दूल्हा, देखने के लिए लगी लोगों की भीड़

Jhansi news, झांसी। बुंदेलखंड में एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए चार्टर प्लेन से बारात लेकर गया है। ये शादी भी कोई आम शादी नहीं बल्कि दो बड़े घरानों की शादी है। दूल्हा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव का बेटा है। वहीं, दुल्हन बिहार सरकार में रहे पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक दद्दन सिंह यादव की बेटी है।

Samajwadi Party leader son marriage procession from chartered plane

पटना में होगी शादी

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव के बड़े बेटे जितेंद्र प्रताप सिंह का रिश्ता बिहार की सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड के विधायक और राबड़ी सरकार में रहे पूर्व राज्य मंत्री दद्दन पहलवान की बेटी पुनीता के साथ कुछ महीने पहले तय हुआ था। जितेंद्र प्रताप सिंह और पुनीता की बुधवार को शादी की रस्म बिहार की राजधानी पटना में संपन्न होनी है। झांसी से पटना की दूरी अधिक होने की वजह से बारात चार्टर प्लेन से गई है। बुंदेलखंड की धरती पर यह पहला मौका था जब किसी की बारात चार्टर प्लेन द्वारा गई हो।

Samajwadi Party leader son marriage procession from chartered plane

चार्टर प्लेन से पहली बार निकली बारात

बता दें, कि छत्रपाल सिंह यादव के दो बेटे और एक बेटी है उनकी बेटी अनीता सबसे छोटी है जिसकी शादी सबसे पहले हुई थी। इसके बाद अनीता से बड़े और जितेंद्र प्रताप से छोटे भाई वीरेंद्र प्रताप है उनकी बारात झांसी से हेलीकॉप्टर द्वारा मध्य प्रदेश गई थी। जितेंद्र प्रताप सिंह सबसे बड़े बेटे हैं और इनकी सबसे बाद शादी हो रही है। बुंदेलखंड मैं कई शादियां ऐसी हुई है जिनकी बारातें हेलीकॉप्टर से गई और दुल्हन विदा करके लाए, लेकिन यह पहली ऐसी शादी होगी जब बारात भी चार्टर प्लेन से गई और दुल्हन भी उसी प्लेन से वापस आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+