Love affair: प्रेमिका की शादी तय होने से दुखी शादीशुदा PRD जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी का बुरा हाल
Love Affair News: उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद से प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। झांसी में गर्लफ्रेंड का रिश्ता तय होने के बाद एक शादीशुदा पीआरडी के जवान ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के दौरान उसकी पत्नी कमरे से बाहर पानी लेने के लिए गई थी। पत्नी के बाहर जाने के बाद उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। बताया जा रहा है कि जब वह फांसी के फंदे पर झूला इस दौरान लोग खिड़की से देख लिए।

जब तक लोग खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश करते तब तक उसकी सांसें थम गईं थी। जवान की मौत के बाद उसके परिवार में मातम पसरा है। वहीं सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने उसका शव कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौसी की बेटी के शादी से लौटकर आया, फिर लगा ली फांसी
दरअसल, झांसी जनपद के रक्सा थाना अंतर्गत डिकौली गांव निवासी 32 वर्षीय रामबाबू अहिरवार 9 साल से पीआरडी में तैनात था। उसके भाई ने बताया कि मंगलवार को वह ड्यूटी से लौटकर घर आया था।
घर लौटकर वापस आने के बाद बुधवार को वह मौसी की बेटी शादी में शामिल होने के लिए पत्नी के साथ गया। था वहां से देर रात पति-पत्नी वापस उसके बाद उसने अपनी पत्नी संगीता को पानी लाने के लिए बाहर भेज दिया।
बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी जब बाहर गई, इसी दौरान उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। ऐसे में उसकी पत्नी को शक हुआ तो वह परिवार के अन्य लोगों को बुलाई। इस दौरान लोगों ने खिड़की से झांक कर देखा तो वह फांसी लगा रहा था।
लोग चिल्लाते हुए उसे रोकने लगे लेकिन वह नहीं माना, जब तक लोग खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश करते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि समीप के गांव में रहने वाली एक लड़की से वह प्यार करता था।
परिजनों द्वारा यह भी बताया गया कि अभी हाल ही में प्रेमिका की शादी तय हो गई थी। प्रेमिका की शादी तय होने के बाद से ही वह काफी परेशान था। मरने से पहले उसने फोन करके लड़की से बात भी की थी। फिलहाल इस मामले में शव कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications