पुष्पेंद्र एनकाउंटर केस: सरकार के खिलाफ वीडियो जारी करने वाले पूर्व प्रधान के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज

झांसी। 6 अक्टूबर को झांसी जिले में हुए पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर मामले में रसोई गांव के पूर्व प्रधान द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया गया था। वीडियो जारी करने पर पुलिस ने उनके खिलाफ देशद्रोह समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले झांसी पुलिस ने इस मामले में ट्वीट करते हुए लिखा, पुष्पेंद्र प्रकरण में अफवाह न फैलायें। इस मामले में डीएम झांसी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए है। इस मामले में एसडीएम प्रशासन द्वारा जांच की जा रही है।

Pushpendra encounter case: case filed against former head who released video against government

क्या है पूरा मामला
बबीना थाना क्षेत्र के रसोई गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान रामेश्वर और उल्ली द्वारा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया गया था। इस वीडियो में रामेश्वर एक विशेष जाति से इकट्ठा होकर पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर मामले में न्याय दिलाने की बात करते हुए नजर आ रहे है। साथ में वे पुलिस प्रशासन और सरकार को चेतावनी दे रहे हैं।

क्या कहा एसएसपी ने
एसएसपी ओपी सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान से फोन पर बात की गई तो उन्होंने वीडियो को जारी करने की बात को स्वीकारा। वीडियो राष्ट्रद्रोह उत्पन्न करते हुए लोक शांति भंग कराने की श्रेणी में आता है। पुलिस ने पूर्व प्रधान के खिलाफ धारा 124a, 153a, 153v, 504, 505, 506 व 69 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+