पुष्पेंद्र एनकाउंटर केस: तेज बहादुर समेत 40 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
झांसी। 6 अक्टूबर को झांसी जिले में हुए पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर मामले में सियासत तेज हो गई है। वहीं, इस मामले में डीएम झांसी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए है। पुष्पेंद्र के एनकाउंटर के खिलाफ प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इस दौड़ में अब बीएसएफ के बर्खास्त सिपाही तेज बहादुर यादव का नाम भी शामिल हो गया है। मंगलवार देर रात पुलिस ने तेज बहादुर समेत 40 प्रदर्शनकारियों को जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पुष्पेंद्र यादव मामले में पुलिस जहां एनकाउंटर और हत्या के मामले में उलझी हुई। वहीं, वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद सुर्खियों में आए फौजी तेज बहादुर शामिल हैं। हालात पर नियंत्रण बना रहे इसके लिए पुलिस ने आज गुरुवार को मौके पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 प्रदर्शनकारियों को जेल भेज दिया है। 40 प्रदर्शनकारियों को जेल भेजने की कार्रवाई अखिलेश यादव के वहां आने से कुछ घंटे पहले की गई। इस कार्रवाई के पीछे प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने का तर्क दिया है। हिरासत में लिए हुए सभी प्रदर्शनकारियों को झांसी जिला जेल भेज दिया गया है।
बताते चलें कि पुष्पेन्द्र एनकांउटर सवालों के घेरे में है। मंगलवार को बीएसएफ से बर्खास्त सिपाही तेज बहादुर यादव झांसी पहुंचे। जहां शाम से फौजी तेजबहादुर समेत 40 ग्रामीण मोंठ तहसील में शांतिपूर्ण ढंग से धरने पर बैठे हुए थे। तेज बहादुर समेत सभी प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि पुष्पेन्द्र का एनकाउंटर करने वाले मोंठ थानेदार के खिलाफ हत्या का मुकद्मा दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाये। अभी धरना चल ही रहा था कि देर रात्रि पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए धरना प्रदर्शनकर रहे तेजबहादुर समेत 40 प्रदर्शनकारियों को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के झांसी पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।
-
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान












Click it and Unblock the Notifications