दलित के घर पले नेवले के बच्चे का नाम 'नमो'

इस दलित का कहना है कि जिस तरह नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनकर 'जहरीली राजनीति' से लोगों को उबारेंगे, ठीक उसी तरह मेरा 'नमो' जहरीले नागों से छुटकारा दिलाएगा। चुनाव में मोदी की सफलता से अगड़े ही नहीं, दलित भी प्रभावित हैं।
जिले के तेंदुरा गांव के निवासी और नेवले का नामकरण करने वाले बलुआ कोरी ने बताया कि लगभग एक दशक से वह बसपा को वोट देता रहा है। लेकिन इस बार उसने मोदी के नाम पर 'कमल' बटन दबाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications