उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में नाबालिग लड़की की हत्या
बांदा। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसकी हत्या कर दिए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना जिले के खागा थाना अंतर्गत स्थित बदलुवापुर गांव की है। 17 वर्षीय लड़की रुती अपनी मां के साथ मंगलवार को जंगल गई थी, तभी बंदूक का भय दिखा कर उसे अगवा कर लिया गया और देर शाम उसका शव कुएं से बरामद किया गया।
थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में मृतका के पिता भागीरथी ने कहा, "मेरी 17 साल की बेटी रुती मंगलवार को अपनी मां सुमेरा के साथ जंगल गई थी, रास्ते में गांव के एक युवक तोता ने अपने दो साथियों के साथ बंदूक का भय दिखा कर बेटी को अगवा कर लिया और देर शाम बेटी का शव जंगल के एक कुएं में मिला।"
खागा थाना के प्रभारी निरीक्षक विष्णुपाल सिंह ने बुधवार को बताया, "मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।"
पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को अपने अधिकार में ले लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications