प्रेमिका की शादी से पहले आधी रात में घर में घुसा प्रेमी, सुबह एक ही बेड पर मिली दोनों की लाशें
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के नवाबाद थानाक्षेत्र में एक युवक ने प्रेमिका को उसके घर में घुसकर गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली से उड़ा दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से युवती के घर में कोहराम मच गया। वहीं, इलाके में खबर फैली तो सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़कर दोनों शवों को कब्जे में लिया। दोनों के शव एक साथ पड़े थे। मौके से ही पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रेमिका के सिर में गोली मारकर की हत्या
नवाबाद थानाक्षेत्र के कुम्हार के कुआं निवासी अशोक प्रजापति किसान हैं। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को वह पुुत्री का लगन लेने मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित करैरा गए थे। रात में उनकी 19 वर्षीय पुुत्री बाहर वाले कमरे में सो रही थी। इसी बीच मोहल्ले में रहने वाला एक युवक रात को घर पहुंचा। यहां बातचीत के दौरान उसने तमंचे से युवती के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी, फिर खुुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

एक ही बेड पर खून से लथपथ मिले शव
गुरुवार सुबह परिजनों ने युवती को जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर मोहल्ले के एक लड़के ने खिड़की पर चढ़कर अंदर झांककर देखा तो दोनों को खून से लथपथ हालत में पड़े थे। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़कर दोनों के शवों को कब्जे में लिया। दोनों के शव एक साथ खून से सने पड़े थे। बिस्तर पर ही तमंचा भी पड़ा था। पुलिस ने शवों के साथ-साथ तमंचे को भी कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रेमिका की शादी तय होने से था परेशान
पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक झांसी के नगर निगम में संविदाकर्मी था। वह कुम्हार के कुआं में रहने वाले रिश्तेदार के यहां रहता था। युवक का युवती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका की शादी तय होने के बाद से ही वह परेशान था। प्रेमिका को खुद से दूर होता देख उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया। पुलिस का कहना है कि गोली लगने से दोनों की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications