Jhansi: सर्विस लेन में एक्सरसाइज कर रहे बच्चों पर चढ़ा दिया ट्रक, 3 की मौके पर मौत, 3 की हालत गंभीर
NH-27 पर तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए सर्विस रोड पर योगा कर रहे 6 लड़कों को रौंदता हुआ निकल गया। इस हादसे ने 3 मासूमों की जान ले ली, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल है। क्लीनर को लोगों ने मौके से पकड़ लिया है।

उत्तर प्रदेश के झाँसी में बेकाबू ट्रैक ने एक्सरसाइज कर रहे 6 बच्चों को रौंद दिया। हादसे में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 अन्य की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक की आँख लगने की वजह से ट्रक असुंतलित होकर सर्विस रोड पर उतर गया जहां बच्चे एक्ससरसाइज कर रहे थे। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं क्लीनर को लोगों ने धर दबोचा। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

योगा कर रहे लड़कों को ट्रक ने रौंदा
जानकारी अनुसार ट्रक कानपुर से झांसी की तरफ जा रहा था। मडोरा खुर्द गांव के 6 लड़के हाईवे की सर्विस लेन के किनारे योगा और एक्सरसाइज कर रहे थे। तभी अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सर्विस लेन में घुस गया और योगा कर रहे 6 लड़कों को रौंद दिया। हादसे में अभिराज (12) पिता अमृत सिंह यादव, अभिनव (14) पिता ओमप्रकाश और अनुज यादव (21) पिता मुकेश यादव की मौके पर मौत हो गई। वहीं, लक्ष्य (9), सुंदरम (17) और आर्यन (14) गंभीर घायल हो गए।

ड्राइवर को झपकी लगने से हुआ हादसा
हादसे के बाद भी चालक ने ट्रक नहीं रोका। वह मौके से ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस को आशंका है कि ड्राइवर को झपकी लगने या तेज स्पीड के कारण हादसा हुआ है। हालांकि, ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट होगा। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसे के बाद ट्रक खड़ा करके ड्राइवर और क्लीनर नीचे आए उतरकर लेकिन लड़कों की लाश देखते ही ड्राइवर ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से भाग गया। इसी दौरान आसपास के लोगों ने क्लीनर को मौके पर ही पकड़ लिया।












Click it and Unblock the Notifications