मना करने के बाद भी क्रिकेट खेलता रहा बेटा, पिता ने हत्या कर तालाब में फेंका शव

Jhansi News, झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पांच दिन पहले तालाब में मिले बालक के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, बालक की हत्या उसके पिता ने ही की थी। हत्या करने के वक्त वह शराब के नशे में था। पुलिस ने आरोपी पिता को जेल भेज दिया है।

Jhansi police arrested father in Akash murder case

एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जनवरी को शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के कान्दौर गांव से 11 वर्षीय बालक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। पुलिस ने उसके अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन 25 जनवरी को आकाश का शव गांव के तालाब में तैरता हुआ मिला। मृतक आकाश के सिर व गले पर चोट के निशान होने पर हत्या की आशंका जाहिर की गई थी।

पुलिस ने एक-एक कर परिजनों से पूछताछ की तो पुलिस की शक की सुई उसके शराबी पिता पर घूम गई। पुलिस ने मृतक आकाश के पिता को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और अपने जुर्म को कबूल लिया। बताया कि 22 जनवरी को उसका बेटा मैदान में खेल रहा था। विनोद ने उसे खेलने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इससे गुस्साए विनोद ने बेटे के सिर पर ईंट मार दी। जिससे आकाश बेहोश हो गया। आकाश को मरा समझकर पिता विनोद ने खुद को बचाने के लिए गले मे रस्सी का फंदा कस कर उसे तालाब में डुबो दिया। जिससे आकाश की मौत हो गई। इसके बाद थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+