Jhansi News: पांच रुपये के गुटखे के लिए दुकानदार की हत्या, विवाद के बाद घर से लाया राइफल और मारी दो गोली

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी में सोमवार को महज पांच रुपए के गुटखे के लिए एक युवक ने गुटखा बेचने वाले दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। नाराज युवक ने दुकानदार को दो गोली मारी थी, जिससे मौक पर ही उसकी मौत हो गई।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करने के साथ ही मृत दुकानदार का शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी। वहीं मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

jhansi-news-shopkeeper-shot-for-gutkha-worth-five-rupees

यह घटना झांसी जनपद के कोतवाली थाने के मेहंदीबाग इलाके की है। बताया जा रहा है कि मेहंदीबाग इलाके के कैलाश डीजे वाली गली में रहने वाले 45 वर्षीय नरेश कुशवाहा बूढ़ा पुल के पास गुटखा पान की दुकान लगाता था।

नरेश कुशवाहा के घरवालों ने बताया कि रोज की भांति सोमवार को भी वह समय से अपनी दुकान पर गए थे। दोपहर डेढ बजे दुकान पर मोहित पाल नामक एक युवक पहुंचा। उसने नरेश से गुटखा मांगा।

गुटखा के पांच रुपए मांगने पर मोहित को गुस्सा आ गया। उसके बाद मोहित अपने घर गया और घर में से रायफल लेकर बाहर निकला और नरेश की दुकान पर पहुंच कर उसे गोली मारने की धमकी देने लगा।

मोहित द्वारा धमकी दिए जाने पर नरेश ने उसका विरोध किया और दोनों में कहासुनी होने लगी। इस बीच मोहित ने रायफल से गोली चला दी। एक गोली लगने के बाद नरेश वहां से भागने का प्रयास कि लेकिन तबतक माेहित ने दूसरी गोली मार दी।

दो गोली लगने के बाद नरेश अपनी दुकान के समीप ही गिर गया। आसपास और परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलने के बाद नरेश के परिवार में मातम पसर गया।

दिनदहाड़े दुकानदार की हत्या की सूचना मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। एसएसपी राजेश एस, एसपी सीटी ज्ञानेंद्र कुमार कोतवाली थाने की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+