Jhansi News: शर्मनाक! प्रेमी से शादी करने के लिए पति को मरवा दी, ऐसे सामने आई कलयुगी पत्नी की करतूत
Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक पत्नी ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए अपने पति की हत्या करवा दी। हत्या के बाद उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए ऐसी कहानी गढ़ी कि सुनकर लोगों को उसकी बातों पर यकीन हो गया।
इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और प्रेमी के ममेरे भाई को गिरफ्तार करते हुए रविवार को इस घटना का खुलासा कर दिया। इस कलयुगी पत्नी की करतूत जब सामने आई तो गांव वाले भी सुनकर दंग रह गए।

12 जुलाई को मिला था शव
दरअसल, झांसी जनपद के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के वरिया गांव निवासी 46 वर्षी केशव जाटव का शव 12 जुलाई को रक्सा थाना क्षेत्र के कोटखेड़ा गांव में राजघाट नहर के पास मिला था। केशव की गला घोटकर हत्या की गई थी और उसके प्राइवेट पार्ट को भी पत्थरों से कुचल दिया गया था।
मामले की जानकारी मिलने के बाद मृतक के भाई कालीचरण द्वारा इस मामले में उन्नाव बालाजी के रहने वाले कमलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो कहानी प्रेम प्रसंग की सामने आई।
इस मामले में घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के साथ ही मध्य प्रदेश में भी पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई है उसके बाद नामजद अभियुक्त कमलेश को गिरफ्तार किया गया। पकड़े जाने के बाद कमलेश ने हत्या की बात स्वीकार की।
पत्नी के साथ मिलकर बनाई थी योजना
कमलेश करीब 5 साल से केशव की पत्नी लक्ष्मी से प्यार करता था। उसने बताया किसकी जानकारी केशव को हो गई थी जिसके बाद वह हम लोगों को मिलने से रोकना था। इस बात से नाराज होकर लक्ष्मी और कमलेश ने केशव को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
योजना के तहत 11 जुलाई को कोटखेरा में एक लड़की की शादी में वह शादी में केशव और कमलेश दोनों लोग बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान केशव ने अपने ममेरे भाई रवि को भी साथ में बैठा लिया। साथ में बैठने के बाद दोनों कमलेश को शराब कीटनाशक मिलाकर पिला दिया।
उसके बाद तौलिया से गला घोट कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दोनों ने उसके गुप्तांग को पत्थर से कुचल दिया। उसके बाद उसके शव को कोटखेरा नहर के पास सुनसान स्थान पर फेंक कर भाग गए। इस मामले में पुलिस ने केशव की पत्नी लक्ष्मी व कमलेश अहिरवार और रवि अहिरवार को गिरफ्तार करते हुए रविवार को घटाना का खुलासा कर दिया। पत्नी की करतूत सामने आई तो सुनकर गांव वाले भी हैरान हैं।












Click it and Unblock the Notifications