झांसी: FIR के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन, SDM ने कहा- 'सरकार आपके मन की नहीं तो उसे बदल दो'

झांसी। पराली जलाने को लेकर किसानों पर एफआईआर दर्ज हो रही है और उन्हें जेल भी जाना पड़ रहा है। मैनपुरी जिले से तो किसान को कॉलर पकड़कर घसीटते हुए ले जाने की तस्वीरें भी सामने आई है। तो वहीं, पराली जलाने पर दर्ज हुए मुकदमों से परेशान किसानों ने शुक्रवार को झांसी जिले की मोंठ तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्हें एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। हालांकि, एसडीएम ने किसानों को समझाते हुए कहा कि पराली जलाना गैर कानूनी है, यह सुप्रीम कोर्ट ने तय किया है।

Jhansi: Moth Tehsil sdm Atul Kumar Criticized Straw burning

Recommended Video

    Uttar Pradesh: किसानों से बोले Jhansi SDM,मन नहीं है तो सरकार बदल दो | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल, वायु प्रदूषण की मार से इस बार उत्तर प्रदेश बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है। धुआं युक्त खराब हवा के लिए पराली को जिम्मेदार बताया जाता है जिसे किसान खेत में जलाते हैं। इस बार पराली जलाने से किसानों को रोकने के लिए पुलिस सख्ती कर रही है। जिस पर राजनीति भी शुरू हो गई है, और विरोधी योगी सरकार पर हमलावर हैं। वहीं, झांसी जिले में भी पराली जलाने को लेकर कई किसानों के ऊपर एफआईआर दर्ज हुई है, जिसको लेकर किसानों में काफी रोष है।

    शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसानों ने मोंठ तहसील का घेराव कर दिया। लेकिन किसानों को समझाने पहुंचे एसडीएम के बोल बिगड़ गए और विवादित बयान दे दिया। दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक, एसडीएम ने किसानों को समझाते हुए कहा कि पराली जलाना गैर कानूनी है, यह सुप्रीम कोर्ट ने तय किया है। इस पर हम टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। अब सरकार को क्या निर्णय लेना है, ये सरकार के ऊपर है। यदि सरकार आपके मन की नहीं तो सरकार ही बदल दो। एसडीएम द्वारा विवादित बयान दिए जाने के बाद प्रशासन में हलचल मच गई।

    वहीं, इस पूरे मामले पर SDM ने सफाई देते हुए कहा है कि बात किसी और लहजे में की जा रही थी। जिस को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। तो वहीं, इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से बड़े अधिकारियों को शिकायत की जा रही है।

    अब तक जिले में 37 FIR दर्ज
    बता दें कि जिले में पराली जलाने के मामले में अब तक 60 घटनाएं दर्ज की गई। जिसके सापेक्ष 37 FIR दर्ज कराई गई है। वहीं, एक लाख रुपए से अधिक जुर्माना वसूला गया है। यदि तहसीलवार बात करें तो मोंठ तहसील में 33 घटनाओं के सापेक्ष 10 FIR, तहसील सदर में 18 घटनाओं के सापेक्ष 3 FIR दर्ज हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+