Jhansi News: हाईवे जाम मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री, विधायक सहित 40 दोषी, कैद की सजा सुनाई
अपहरण के एक मामले में सुरक्षित वापसी के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन और विधायक सहित पूर्व महापौर व अन्य जनप्रतिनिधियों ने ललितपुर-झांसी हाईवे जाम किया था। कोर्ट ने इस मामले में सभी 40 को कैद की सजा सुनाई है।

झांसी मजिस्ट्रियल कोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, सदर भाजपा विधायक रिव शर्मा सहित 40 लोगों को 16 साल पुराने हाईवे जाम के मामले में दोषी करार दिया है। मामले में सभी को एक-एक महीने की कैद और जुर्माने की सजा सुनाई है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, सदर भाजपा विधायक रवि शर्मा समेत 40 लोगों को ललितपुर-झांसी नेशनल हाईवे पर जाम लगाने के मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दोषी माना है। मामला करीब 16 साल पुराना है। कोर्ट के आदेश अनुसार झांसी ललितपुर हाईवे पर सड़क जाम करने के आरोप में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कन्हैया लाल ने झांसी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक रवि शर्मा, नगर निगम झांसी के पूर्व महापौर धन्नूलाल गौतम, झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व पार्षद आदर्श गुप्ता सहित 40 लोगों को दोषी माना है। इन सभी को 1 माह की कैद और 15-15 सौ रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जानकारी अनुसार नगर निगम झांसी के पूर्व महापौर धन्नूलाल गौतम ने कोर्ट में जुर्माने की राशि जमा कर दी। जबकि झांसी विधायक रवि शर्मा ने इस फैसले के खिलाफ अपील करने जा रहे हैं।
Recommended Video
अपहृत व्यक्ति की सुरक्षित वापसी को लेकर किया था प्रदर्शन
कोर्ट में प्रस्तुत अभियोजन के अनुसार बीते 16 साल पहले 9 जून 2006 को प्रेमनगर बिजौली चौकी के अंतर्गत राजपूत ढाबा संचालक रिंकू राजपूत का अपहरण हो गया था। अपहरण कर्ताओं ने ने 5 लाख रुपए की फिरौती की मांग कर रहे थे। रिंकू की सकुशल बरामदगी व वापसी की मांग को लेकर विधायक रवि शर्मा सहित अन्य लोगों ने ललितपुर-झांसी मार्ग पर जाम लगा दिया। इलाके के प्रेमनगर थाना पुलिस ने इस मामले में 75 से अधिक लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।












Click it and Unblock the Notifications