झांसी एनकाउंटर: पुष्पेंद्र यादव की दादी की मौत, परिजनों ने कही ये बात
झांसी। यूपी के झांसी में हुए एनकाउंटर में मारे गए पुष्पेंद्र यादव की 90 वर्षीय रविवार सुबह मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि पुष्पेंद्र की मौत से उसकी दादी को गहरा सदमा लगा था, वह लगातार रोये जा रही थीं। इसी वजह से उनकी मौत हो गई।

बता दें, 6 अक्टूबर की सुबह पुलिस से मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से पुष्पेंद्र यादव की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, गुरसराय इलाके में पुलिस टीम को देखकर पुष्पेंद्र यादव ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से पुष्पेंद्र घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में भूचाल मचा हुआ है। सपा इस मामले को लेकर योगी सरकार को घेरने में जुटी है, वहीं प्रदेश के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने पुष्पेंद्र एनकाउंटर पर विरोधी दलों को राजनीति न करने की सलाह दी है। अखिलेश यादव ने कहा था कि विजयदशमी की सुबह से पहले रात के अंधेरे में झांसी में सत्ता की ताकत झोंककर पुष्पेंद्र यादव यादव का अंतिम संस्कार कर सरकार ने न्याय की चिता जलाई है।












Click it and Unblock the Notifications