बेटी के सामने गंदी हरकत करता है, मां ने पुलिस को बताई पति की करतूत

Jhansi news, झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एसएसपी के पास पहुंची म​हिला ने अपने पति की पर गंभीर आरोप लगाते हुए मदद की गुहार लगाई है। इस मामले में एसपी का कहना है कि शिकायत मिली है। केस दर्ज कर मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

girl allegedly molested by stepfather

बेटी के सामने करता है अश्लील हरकत

मामला झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला का है। म​हिला ने अपने पति पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला ने शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि उसकी दूसरी शादी हुई है। पहले पति से उसकी एक बेटी है। वह 9वीं क्लास की स्टूडेंट है।महिला का कहना है कि उसका पति उसकी बेटी पर बुरी नीयत रखाता है। उसे स्कूल भी नहीं जाने देता है। कई बार तो उसका पति बेटी के सामने अपत्तिजनक स्थिति में भी हो जाता है, जिसके विरोध पर वह मारपीट करता है। इसी कारण वह उससे अलग होकर रहती है, लेकिन इसके बाद भी वह परेशान करता है।

girl allegedly molested by stepfather

एसएसपी से लगाई गुहार

महिला ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने शिकायत को गम्भीरता से नहीं लिया। परेशान होकर पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी डॉक्टर ओपी सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+