कोरोना संक्रमित पत्नी व बेटी की जान बचाने के लिए यूपी पुल‍िस DSP मनीष सोनकर को क्यों देना पड़ा इस्‍तीफा?

झांसी, मई 04: यूपी के झांसी में कोरोना संक्रमित पत्नी और 4 साल की बेटी की देखरेख के लिए छुट्टी नहीं दी गई तो सीओ सदर मनीष सोनकर ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। सीओ ने एसएसपी रोहन पी कनय को व्हाट्सएप पर अपना इस्‍तीफा ल‍ि‍खकर भेजा है। डिप्टी एसपी रैंक के अफसर का इस तरह इस्तीफे से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सीओ के इस्‍तीफे की खबर सोशल मीडि‍या पर भी वायरल हो गई है। एसएसपी झांसी ने डिप्टी एसपी के इस्तीफे को उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। साथ ही इसे अनुशासनहीनता बताते हुए उनके लिए डीओ लेटर जारी कर दिया है।

क्‍या है पूरा मामला ?

क्‍या है पूरा मामला ?

2005 बैच के पीपीएस अधिकारी मनीष सोनकर की डेढ़ साल पहले झांसी में तैनाती हुई थी। करीब दो माह पहले उनको सीओ का चार्ज मिला। सीओ मनीष यहां सरकारी आवास में पत्नी और चार साल की बेटी के साथ रहते हैं। सीओ के मुताबिक, 30 अप्रैल को उनकी पत्नी को कोरोना संक्रमण हो गया। घर में अकेले होने की वजह से पत्नी की देखरेख के लिए उन्होंने एक से छह मई के लिए छुट्टी मांगी, जो स्वीकृत नहीं हुई। इसी बीच उनकी ड्यूटी मतगणना के लिए भोजिला मंडी में लगा दी गई। सीओ के मुताबिक उन्होंने चुनावी ड्यूटी के लिहाज से सारी व्यवस्थाएं बना दी।

एसएसपी के व्हाटसएप पर भेजा इस्तीफा

एसएसपी के व्हाटसएप पर भेजा इस्तीफा

इसके बाद उन्‍होंने दो मई को फिर अवकाश मांगा लेकिन, अवकाश स्वीकृत नहीं हुआ। पत्नी की हालत खराब होने की वजह से वह ड्यूटी पर नहीं आए। सीओ ने कहा कि उनको ड्यूटी पर आने के लिए लगातार मजबूर किया जा रहा था। एसएसपी रोहन पी कनय ने भी मोबाइल फोन पर उनको वापस ड्यूटी पर आने के लिए कहा। उन्होंने इस पर असमर्थता जताई और एसएसपी के व्हाटसएप पर ही इस्तीफा लिखकर भेज दिया।

एसएसपी ने क्‍या कहा ?

एसएसपी ने क्‍या कहा ?

इस पूरे मामले में एसएसपी रोहन पी कानय ने बताया कि मनीष सोनकर अधिकारिक तौर पर घर में एक फॉलोवर रख सकते हैं, जबकि वह 2 फॉलोवर रखे थे। वह दूसरे फॉलोवर का भुगतान भी सरकारी खजाने से करवा रहे थे। इसका पता लगने पर उन्‍होंने आपत्ति जताई और सरकारी खजाने से भुगतान को रोक दिया गया था। मनीष सोनकर ने 1 फॉलोवर को चोरी करने का आरोप लगाकर हटा दिया और दूसरे भेजे गए फॉलोवर को गंदगी फैलाने की शिकायत कर हटा दिया और दूसरा फॉलोवर भेजने की पेशकश की। एसएसपी ने कहा कि इस तरह के उनके लिए हो रहे भुगतान पर रोक के बाद से ही मनीष सोनकर ड्यूटी में हीला हवाली कर रहे थे। 2 मई को पंचायत चुनाव की मतगणना वाले दिन जब डीएम और एसएसपी झांसी मौके पर पहुंचे तो मनीष सोनकर मौके पर मौजूद नहीं थे। फोर्स भी तितर-बितर थी, जिसको देखने के बाद जब एसएसपी ने मनीष सोनकर से ड्यूटी पर आने के लिए कहा तो उन्होंने अपने हाथ से लिखे इस्तीफे की फोटो एसएसपी को व्हाटसएप पर भेज दी। एसएसपी ने कहा कि इस्‍तीफे को उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। एसएसपी रोहन पी कानय का कहना है कि कार्यालय आने पर मनीष सोनकर का छह दिन का अवकाश भी स्वीकृत कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+