झांसी: सिरफिरे ने बीकेडी कॉलेज में छात्र-छात्रा को मारी गोली, छात्रा की मौत
Jhansi News: झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में नवाबाद थाना क्षेत्र में स्थित बीकेडी कालेज में दिनदहाड़े एक छात्र ने दूसरे छात्र को पहले गोली मारी। इसके बाद मिशन कम्पाउंड में पहुंचकर घर में एक छात्रा को गोली मार दी। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंम मच गया। छात्रा की मौत हो गई है, जबकि छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसएसपी दिनेश कुमार पी के अनुसार, घटना के बाद आरोपी भाग रहा था, जिसे पकड़ लिया गया है। घायल छात्र-छात्रा को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है। आरोपी के पास से 32 बोर की पिस्टल भी बरामद की गई है। गोली मारने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

बताया जा रहा है कि मथुरा निवासी हुकमेंद्र गुर्जर झांसी के बीकेडी कालेज में साइक्लोजी एमए का छात्र है। आज भी वह कॉलेज गया था। इस दौरान मंथन नाम के छात्र ने पहुंचकर हुकमेंद्र को गोली मारी दी, जिससे वहां भगदड़ मच गई। गोली लगने से हुकमेंद्र घायल हो गया। इससे पहले आरोपी मंथन को पकड़ा जाता वह भाग गया। इसके बाद आरोपी मंथन सीपरी बाजार थानान्तर्गत मिशन कम्पाउंड में रहने वाली छात्रा त्रिपिका के घर पहुंचा और वहां उसे भी गोली मार दी। दिनदहाड़े गोली चलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस व एसएसपी समेत अन्य अधिकारी घटना स्थल पहुंचे। गोलीकांड में छात्रा की मौत हो गई है, जबकि छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
जौनपुर में लड़के ने लड़की को गोली मारकर खुद को उड़ाया
उधर, जौनपुर में प्रेम में पागल एक लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी, उसके बाद खुद को गोली मार ली। घटना में लड़के की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लड़की गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही एसपी भी मौके पर पहुंचे और छात्र के शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल पर पड़े देशी तमंचे को कब्जे में ले लिया। एसपी ने बताया कि लड़का-लड़की साथ मे पढ़ चुके थे और दोनों एकदूसरे को जानते थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications