Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP: विधवा भाभी के प्यार में पागल था देवर, पत्नी बनी रोड़ा, नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया चिकन, फिर ले ली जान

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक युवक का अपनी विधवा भाभी से अवैध संबंध था। जब पत्नी ने इस पर नाराजगी जताई तो पति ने नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया और बेहोश होने पर उसकी हत्या कर दी।

UP News Hindi: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। शख्स पर आरोप है कि उसका अपनी विधवा भाभी के साथ अवैध संबंध है, जब इसकी जानकारी पत्नी को हुई तो उसने विरोध किया। पत्नी के विरोध करने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।

हत्या करने के लिए पति ने पहले बाजार से चिकन खरीदा और पत्नी से चिकन पकाने को कहा। इस दौरान चिकन में नशीला पदार्थ मिला दिया, आरोप है कि जब उसकी पत्नी चिकन खाकर बेहोश हो गई तो उसने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।

brother-in-law-was-madly-in-love-with-widowed-sister-in-law-took-the-wrong-step-in-jhansi-up

यह पूरा मामला झांसी जनपद के प्रेम नगर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव का है। बताया जा रहा है कि संजीव रायकवार नामक एक व्यक्ति अपनी पत्नी रेखा और 5 बच्चों के साथ बिजौली में रहता था। कुछ दिन पूर्व संजीव के बड़े भाई की मौत हो गई थी। भाई की मौत हो जाने के बाद संजीव का उसके भाभी के साथ अवैध संबंध था।

बताया जा रहा है कि भाभी और संजीव के बीच अवैध संबंध की जानकारी संजीव की पत्नी रेखा को हो गई थी। रेखा द्वारा इसी बात को लेकर नाराजगी जाहिर की जाती थी जिसके चलते संजीव और उसके बीच मारपीट होती थी। रेखा द्वारा लगातार विरोध किए जाने से संजीव परेशान हो गया था।

रिपोर्ट की मानें तो संजीव हर हाल में अपनी विधवा भाभी के साथ रहना चाहता था और उनके साथ संबंध बनाना चाहता था, लेकिन पत्नी द्वारा नाराजगी जाहिर किए जाने के चलते वह अपने मंसूबे में सफल नहीं हो रहा था। ऐसे में उसने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने की ठान ली।

शुक्रवार रात में संजीव अपने घर बाजार से चिकन खरीद कर लेकर आया और उसने अपनी पत्नी रेखा को चिकन पकाने के लिए दे दिया। रेखा चिकन पकाने लगी इस दौरान संजीव अपने घर से कहीं बाहर चला गया। लौटने पर पता चला कि वह अपनी विधवा भाभी से मिलने गया था।

रेखा को जब इसकी जानकारी लगी तो वह संजीव के ऊपर भड़क गई। नाराज होकर हुआ चिकन कमरे में छोड़कर दूसरे कमरे में चली गई। आरोप है कि इसी बीच संजीव ने चिकन में नशीला पदार्थ मिला दिया और अपनी पत्नी रेखा को खाने के लिए परोस दिया।

बेहोश हो जाने पर कर दिया हत्या: नशीला पदार्थ आने के बाद रेखा जब बेहोश हो गई तो संजीव चाकू उठाया और चाकू बहुत कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसकी लाश को उसी हालत में छोड़कर संजीव वहां से फरार हो गया। उसके बाद कमरे में पहुंचे परिजन रेखा को झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी पति की तलाश में जुट गई। इस मामले में मृतका के भाई धर्मेंद्र द्वारा आरोप लगाया गया है कि विधवा भाभी के साथ अवैध संबंध होने के चलते उसके जीजा ने उसकी बहन की हत्या कर दी है। धर्मेंद्र द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+