आपसी विवाद में सेना के जवान ने की जवान की हत्या, परिवार में मचा कोहराम
झांसी। झांसी के बबीना आर्मी कैंट परिसर में ड्यूटी पर तैनात सूबेदार की हत्या साथी सूबेदार ने कर दी। हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूबेदार प्रदीप यादव मैनपुरी जनपद के भोगांव के गांव शिवपुरी पड़ुआ के रहने वाले थे। उनकी मृत्यु की खबर झांसी से परिवारीजनों को दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी निवासी प्रदीप यादव साल 2002 में आर्मी 44 बटालियन में हुए भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह बबीना कैंट परिसर में तैनात थे। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार रात सूबेदार प्रदीप और साथी सूबेदार के बीच कहासूनी हो गई। उसी बीच उसने लोहा की किसी चीज से सूबेदार प्रदीप के सिर पर प्रहार कर दिया।
प्रदीप के जमीन पर गिरते ही उनके सिर पर कई प्रहार किए गए, जिससे उनकी मौत हो गई है। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि इस संबंध में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी सूबेदार को गिरफ्तार करने कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी। उनकी मृत्यु की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications