पुष्पेंद्र एनकाउंटर केस: परिजनों से मिले अखिलेश यादव, यूपी पुलिस की भूमिका की हो जांच

झांसी। 6 अक्टूबर को झांसी जिले में हुए पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर मामले में बुधवार को यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव करगुआ खुर्द गांव पहुंचे। इस दौरान अखिलेश यादव ने पुष्पेंद्र के परिजनों से मुलाकात की और ढाढस बंधाया। अखिलेश ने पुष्पेंद्र के परिवार से वादा किया कि समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि इस फर्जी एनकाउंटर की जांच सिटिंग जज से कराई जाये। साथ ही कहा कि यूपी पुलिस इस एनकाउंटर में दोषी है।

पुलिस ने किया था ये दावा

पुलिस ने किया था ये दावा

6 अक्टूबर को झांसी पुलिस एनकाउंटर मामले गए पुष्पेंद्र यादव के बारे में पुलिस ने ट्वीट कर अहम जानकारी साझा की थी। साथा ही पुलिस ने दावा किया था कि पुष्पेंद्र ने मोंठ थानाध्यक्ष को गोली मारी थी, जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ में उसकी उसको गोली लगी थी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार एनकाउंटर से पहले पुष्पेंद्र पर दो मुकदमे दर्ज थे, इनमें 2014 में एक मुकदमा मारपीट और गालीगलौज का था। वहीं 2015 में महिला भगा ले जाने का एक मुकदमा दर्ज हुआ। दोनों ही मुकदमों के बाद पुष्पेंद्र पर निरोधात्मक कार्रवाई हुई थी।

परिजनों ने पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप

परिजनों ने पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप

वहीं, दूसरी तरफ पुष्पेंद्र की पत्नी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने (पुष्पेंद्र यादव) पहले कुछ पैसे दिए थे, लेकिन इंस्पेक्टर और पैसे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने इसलिए गोली मार दी, क्योंकि उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया था। मुझे न्याय चाहिए। घटना के बाद इस मामले को लेकर इलाके में विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है।

पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

पुलिस एनकाउंटर में मारे गए पुष्पेंद्र के मामले में इलाके के लोग खासे नाराज हैं। इस मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिजनों से मिलने पहुंचे तो लोगों ने पुलिस के खिलाफ खूब नारेबाजी की। पुष्पेंद्र के घर पर मौजूद गांव वालों ने भी पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए और हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। मौके पर मौजूद लोग इतने उग्र हो गए कि वहां मौजूद पुलिस ने बड़ी मुश्किल से काबू किया।

अखिलेश ने कहा- हत्या का पर्याय यूपी पुलिस

अखिलेश ने कहा- हत्या का पर्याय यूपी पुलिस

इसी मामले में अखिलेश यादव पुष्पेंद्र के गांव में उनके परिजनों से मिलने पहुंचे थे। अखिलेश यादव ने फर्जी एनकाउंटर की जांच सिटिंग जज से कराए जाने की मांग की है साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार पर भी करारा हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि यूपी पुलिस हत्या का पर्याय बन गई है। उन्होंने हाल ही में एनकाउंटर किए गए कई मामलों पर उंगली उठाई। उन्होंने सहारनपुर और आजमगढ़ समेत कई जगह फर्जी मुठभेड़ किए जाने की बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+