यूपी: झांसी में हुए सड़क हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में आज तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो नाबालिग और पांच महिलाएं हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की आपस में हुई जबरदस्त टक्कर के कारण हुई।

पुलिस ने बताया कि मामला झांसी जिले के मोठ शहर की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर में 40 से 50 लोग सवार थे। सभी लोग भुजोंद गांव से मध्य प्रदेश के दतिया जिला स्थित रतन गढ़ माता के मंदिर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने ट्रैक्टर को सामने से टक्कर मार दिया।
टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्रैक्टर के आगे का हिस्सा उड़ गया और दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सात अन्य घायलों को झांसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान तकों की पहचान आशिका (12), बिक्की (13), राम सखी (42), मीरा (45), प्रेमा (40), संतोषी (36), उर्मिला (40), रामेश्वर नाई (50) और अशोक (50) के रूप में हुई है. सभी पीड़ित झांसी जिले के भुजोंद गांव के रहने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications