झांसी: ट्रैक्टर ट्रॉली-डीसीएम में हुई टक्कर, हादसे में 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में सोमवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रतनगढ़ दर्शन के लिए जा रहे है श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और डीसीएम में आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादस में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, रतनगढ़ में भव्य मेला का आयोजन होता है, यहां दूर-दूर से श्रद्धालु मां के दर्शन करने आते हैं। सोमवार की सुबह मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के रहने वाले श्रद्धालु रतनगढ़ में लगने वाले मेले में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर ट्राली से जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम बूढ़ा के पास हाई-वे पर टमाटर से भरे डीसीएम ट्रक और एक ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही मौके पर चीख-पुकार मचने लगी।
हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सीपरी थाना प्रभारी अशोक वर्मा, ग्वालियर चौकी इंचार्ज प्रमोद मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में पीड़ितों को उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।












Click it and Unblock the Notifications